
नजरें झुकीं, नजरें मिलीं.. IAS बहन ने शेयर की टीना डाबी की शादी की खास फोटोज
AajTak
IAS रिया डाबी ने अपनी बहन टीना डाबी की इंगेजमेंट और शादी की तस्वीरें शेयर की हैं. जिसमें IAS कपल बहुत ही खूबसूरत अंदाज में दिखते हैं.
IAS टीना डाबी और प्रदीप गवांडे की शादी का समारोह खत्म हो चुका है. अब इस खास मौके की कई तस्वीरें टीना की बहन रिया डाबी ने शेयर की हैं. रिया ने एक के बाद एक, दो पोस्ट कर बहन की इंगेजमेंट और शादी की तस्वीरें शेयर की हैं.
रिया के पहले पोस्ट की पहली फोटो में प्रदीप गवांडे और टीना डाबी एक-दूसरे को रिंग पहनाते दिखते हैं. इसके पोस्ट में रिया ने दो और फोटो शेयर की हैं. जिसमें IAS कपल के साथ वह भी दिखती हैं. पोस्ट के कैप्शन में रिया ने रिंग और हार्ट का इमोजी बनाया. उन्होंने इस पर 21-04-2022 की तारीख दी है.
रिया ने अपनी दूसरी पोस्ट 22-04-2022 की बताई है. इसमें प्रदीप और टीना की कई तस्वीरें हैं. सभी फोटो में वह दोनों अलग-अलग अंदाज में दिखते हैं. कभी उन दोनों के चेहरे पर मुस्कुराहट होती है. कभी दोनों की नजरें झुकी होती हैं. और कभी दोनों की नजरें मिलती हैं.
इन तस्वीरों में वे दोनों सफेद पोशाक में दिखते हैं. दोनों के गले में फूलों का हार होता है. और फोटो के बैकग्राउंड में गौतम बुद्ध की मूर्ती और भीमराव अंबेडकर की तस्वीर भी दिखती है. पोस्ट के आखिर में एक फैमली फोटो भी है. जिसके सेंटर में टीना और प्रदीप दिखते हैं और परिवार के बाकी सदस्य उनके अगल-बगल में हैं. पोस्ट को शेयर करते हुए टीना ने लिखा- प्यार, हंसी और खुशियां.
22 अप्रैल को ही टीना और प्रदीप का ग्रैंड रिसेप्शन भी था. इसकी तस्वीरें सामने आई हैं. जिसमें दोनों कपल स्टेज पर बैठे दिखते हैं. इस खास सेरेमनी के लिए IAS कपल ने रानी कलर के कपड़ों को चुना.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











