
नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, इस साल अब तक ढेर किए 104 नक्सली
AajTak
शुक्रवार को बीजापुर में 12 घंटे चले ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया था. अब जानकारी आ रही है कि सुरक्षाबलों ने इस साल अब तक अलग-अलग मुठभेड़ों में 100 से ज्यादा नक्सलियों को ढेर कर दिया है.
छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन में बड़ी सफलता मिली हैं. शुक्रवार को बीजापुर में 12 घंटे चले ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया था. सुरक्षाबलों ने राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ों में इस साल अब तक 104 नक्सलियों में ढेर कर दिया है.
पुलिस ने बताया कि शनिवार को छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) में विस्फोट होने से 25 साल एक महिला की मौत हो गई. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि शांति पुनेम गंगालूर पुलिस स्टेशन की सीमा के भीतर मल्लूर गांव के पास तेंदू पत्ता इकट्ठा कर रही थी, तभी विस्फोट में उसकी मौत हो गई. अधिकारी ने कहा कि अपने काम में व्यस्त पुनेम ने प्रेशर आईईडी पर कदम रख दिया, जिससे विस्फोट हो गया.
मारे गए थे 12 नक्सली
विस्फोट स्थल पीडिया गांव से करीब 20 किमी दूर है, जहां शुक्रवार को सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए थे. उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम को मौके पर भेजा गया.
अधिकारी ने बताया कि बीजापुर सहित सात जिलों वाले बस्तर क्षेत्र के अंदरूनी इलाकों में गश्त के दौरान सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के लिए नक्सली अक्सर सड़कों, कच्चे रास्तों और जंगलों में आईईडी लगाते हैं. उन्होंने कहा कि अतीत में बस्तर में कई नक्सलियों द्वारा बिछाए गए ऐसे विस्फोटकों का शिकार हुए हैं.
20 अप्रैल को बीजापुर के गंगालूर इलाके में नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी में विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि 12 अप्रैल को इसी जिलों में मिरतुर इलाके में विस्फोट में सड़क निर्माण में लगे एक मजदूर की मौत हो गई थी. इस घटनाक्रम के बाद जिले की सीमा से लगे जंगलों में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया था.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.






