
नकली लोगो, गायब है QR कोड... ग्रीन पटाखों के नाम पर बड़ा खेल, यूं उड़ रहीं SC के आदेश की धज्जियां
AajTak
सुप्रीम कोर्ट साफ कर चुका है कि दिल्ली में किसी तरह के पटाखे नहीं चल सकते. बावजूद इसके अब भी चोरी छिपे पटाखे बेचने को लाए जा रहे हैं. अदालत जहां साफ बोल चुकी है कि ग्रीन पटाखे के सिवाए बाकी हिस्से में कुछ नहीं चलेगा, वहां ग्रीन पटाखे के नाम पर गोरखधंधा चलाया जा रहा है. इसको लेकर आजतक की स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम ने स्टिंग ऑपरेशन 'दमघोंटू' में चौंकाने वाले खुलासे किए.
गीता का श्लोक है, जिसमें कहा गया, "धर्मसंस्थापनार्थाय संभवामि युगे युगे." इसमें भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं कि जब-जब धर्म की हानि और अधर्म की वुद्धि होती है, तब-तब मैं अवतार लेता हूं. शायद इस बार दिवाली से ठीक पहले दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण से फौरी राहत देने के लिए भी भगवान ने ही सुनी और बारिश हुई. इससे हवा की गुणवत्ता थोड़ी सुधरी.
प्रदूषण पर लगाम लगाने को दिल्ली-एनसीआर में पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है, जबकि देश के अन्य शहरों में सिर्फ ग्रीन पटाखे ही चलाने की अनुमति दी है, लेकिन कोर्ट के आदेशों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और धड़ल्ले से ग्रीन पटाखे के नाम पर खतरनाक पटाखे बेचे जा रहे हैं. इसका खुलासा आजतक के ऑपरेशन दमघोंटू में हुआ है.
दरअसल, दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण के मुद्दे पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को सरकार को फटकार लगाते कहा कि हर साल जब हम दखल देते हैं, तभी एक्शन क्यों लिया जाता है. दिल्ली सरकार को फटकार लगाते हुए कोर्ट ने कहा कि हम नतीजे देखना चाहते हैं. जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की बेंच ने सरकार से पूछा कि पिछले 6 साल से आप क्या कर रहे थे. सोचिए अदालत को ये तक कहना पड़ गया कि शायद भगवान ने दिल्ली के लोगों की प्रार्थनाएं सुन लीं. इसलिए गुरुवार रात में बारिश हो गई.
कोर्ट ने लगाई फटकार
सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि क्या आप चाहते हैं कि ये आदेश हम पारित कर दें कि सभी राज्य सरकार के अधिकारी बिना मास्क के काम करें. तभी आम जनता के स्वास्थ्य के बारे में इनको पता चलेगा. कोर्ट ने पंजाब सरकार को कहा कि हम लोगों को प्रदूषण की वजह से मरने नहीं दे सकते.
सुप्रीम कोर्ट की फटकार तक पर भी क्या सरकारों के कान पर जूं नहीं रेंगती. सुप्रीम कोर्ट साफ कर चुका है कि दिल्ली में किसी तरह के पटाखे नहीं चल सकते. बावजूद इसके अब भी चोरी छिपे पटाखे बेचने को लाए जा रहे हैं. अदालत जहां साफ बोल चुकी है कि ग्रीन पटाखे के सिवाए बाकी हिस्से में कुछ नहीं चलेगा, वहां ग्रीन पटाखे के नाम पर गोरखधंधा चलाया जा रहा है. इसको लेकर आजतक की स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम ने स्टिंग ऑपरेशन में चौंकाने वाले खुलासे किए.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






