
नकली पत्नी को लेकर थाने पहुंचे IPS, बोले- एंबुलेंस वाला मांग रहा 8000, फिर..
AajTak
आयुक्त कृष्णप्रकाश और एसीपी प्रेरणा कट्टे फिल्मी अंदाज में अपना हुलिया बदलकर एक फरियादी बनकर शहर के अलग-अलग थानों में गए और यह जानने की कोशिश की कि थाने में पुलिसकर्मी आम लोगों के साथ कैसा बर्ताव करते हैं.
आमतौर पर लोगों को पुलिस से यह शिकायत रहती है कि उनका व्यवहार जनता के प्रति बेहद खराब रहता है. थाने में शिकायत कराने जाओ तो पुलिसकर्मी सही तरीके से पेश नहीं आते. पुलिस के इस व्यवहार को समझने के लिए पुणे से सटे पिंपरी चिंचवड शहर के आयुक्त कृष्णप्रकाश और एसीपी प्रेरणा कट्टे फिल्मी अंदाज में अपना हुलिया बदलकर एक फरियादी बनकर शहर के अलग-अलग थानों में गए और यह जानने की कोशिश की कि थाने में पुलिसकर्मी आम लोगों के साथ कैसा बर्ताव करते हैं. पहले दोनों अधिकारी पिंपरी पुलिस थाने में गए जहां पर उन्होंने शिकायत दर्ज कराई कि उन्हें एक कोरोना मरीज को अस्पताल लेकर जाना है पर एंबुलेंस ड्राइवर ज्यादा पैसे मांग रहा है. ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारी ने अपना पल्ला झाड़ते हुए उन्हें कहा कि यह काम पुलिस का नहीं है. अगर आप चाहो तो नगरनिगम में जाकर इसकी शिकायत कर सकते हो. इस मामले में फिलहाल तो हम आपकी कोई भी मदद नहीं कर सकते हैं. शहर के पुलिस कमिश्नर कृष्ण प्रकाश ने जब अपनी पहचान बताई तो वो घबराकर पानी-पानी हो गया. इसी तरह दोनों अधिकारी सोने की चेन चोरी होने की शिकायत लेकर हिंजेवाडी पुलिस थाने पहुंचे. थाने में जाकर पुलिस कमिश्नर कृष्ण प्रकाश ने अपना नाम कामलखान जमालखा पठान और एसीपी प्रेरणा कट्टे को अपनी नकली पत्नी आबेदा बेगम बताया. थाने में मौजूद पुलिसकर्मी को बताया कि उनकी सोने की चेन चोरी हो गई. उन्हें इसकी शिकायत दर्ज करानी है. बिना देर किए पुलिसकर्मी ने शिकायत दर्ज की शुरुआत की. इतने में पुलिस कमिश्नर ने अपनी सही पहचान बताई और उनके काम की तारीफ कर चले गए.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












