
नए साल पर दिल्ली वालों को केजरीवाल सरकार का तोहफा, मोहल्ला क्लीनिक में 450 तरह के टेस्ट होंगे मुफ्त
AajTak
दिल्ली की केजरीवाल सरकार नए साल पर दिल्ली वासियों को तोहफा देने जा रही है. 1 जनवरी से दिल्ली के सभी मोहल्ला क्लीनिक पर 450 तरह के मेडिकल टेस्ट मुफ्त में होंगे. फिलहाल 212 तरह के टेस्ट मोहल्ला क्लीनिक पर अब भी मुफ्त में होते हैं. इस योजना का लाभ दिल्ली के सभी नागरिकों को मिलेगा.
दिल्ली की केजरीवाल सरकार नए साल पर दिल्ली वासियों को तोहफा देने जा रही है. 1 जनवरी से दिल्ली के सभी मोहल्ला क्लीनिक पर 450 तरह के मेडिकल टेस्ट मुफ्त में होंगे. इस योजना का लाभ दिल्ली के सभी नागरिकों को मिलेगा. फिलहाल 212 तरह के टेस्ट मोहल्ला क्लीनिक पर अब भी मुफ्त में होते हैं.
सरकार ने मोहल्ला क्लीनिक में होने वाले 212 टेस्ट में 238 टेस्ट और बढ़ाकर अब 450 मेडिकल टेस्ट फ्री कर दिए हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि सभी को अच्छी गुणवत्ता वाला स्वास्थ्य और शिक्षा प्रदान करना हमारा मिशन है. चाहे किसी की आर्थिक स्थिति कैसी भी हो हम ये सुविधा लोंगो तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. केजरीवाल ने आगे कहा कि हेल्थकेयर महंगा हो गया है. बहुत से लोग निजी स्वास्थ्य सेवा का खर्च नहीं उठा पाते हैं. सरकार के इस कदम से ऐसे सभी लोगों को मदद मिलेगी.
बता दें कि दिल्ली में महिलाओं के लिए स्पेशल महिला मोहल्ला क्लीनिक की व्यवस्था भी है. यहां गर्भवती महिलाओं और स्त्री रोग से जुड़ी सभी तरह की दवाइयां, टेस्ट और अल्ट्रासाउंड मुफ्त किया जाता है. ये क्लीनिक पूरी तरह से महिलाओं और 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बनाया गया है.
महिला मोहल्ला क्लीनिक में सबसे पहले वेटिंग एरिया होता है, जहां महिलाओं के बैठने की व्यवस्था है. इसके बाद रजिस्ट्रेशन काउंटर पर एंट्री करनी होती है और इसके बगल में डॉक्टर का रूम होता है. डॉक्टर के रूम के सामने ही मेडिसिन डेस्क मौजूद रहती है.
महिलाओं को ये स्पेशल सुविधाएं
> गर्भवती महिलाओं और स्त्री रोग से जुड़े सभी तरह के टेस्ट, अल्ट्रासाउंड और दवाइयां फ्री.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






