
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
ABP News
धीरे-धीरे धूल-मिट्टी, गलत ड्राइविंग आदतें, समय पर सफाई न करना या जरूरी चीजों को नजरअंदाज करना कार की चमक और परफॉर्मेंस दोनों को प्रभावित करने लगता है.
जब कोई व्यक्ति पहली बार गाड़ी चलाना सीखता है, तो उसके लिए कार सिर्फ एक साधन नहीं बल्कि एक उपलब्धि भी होती है, लेकिन नई-नई ड्राइविंग सीखने के बाद अक्सर लोग सिर्फ गाड़ी चलाने पर ध्यान देते हैं और उसकी सही देखभाल करना भूल जाते हैं. धीरे-धीरे धूल-मिट्टी, गलत ड्राइविंग आदतें, समय पर सफाई न करना या जरूरी चीजों को नजरअंदाज करना कार की चमक और परफॉर्मेंस दोनों को प्रभावित करने लगता है. ऐसे में अगर आप अभी-अभी ड्राइविंग सीख रहे हैं या नई कार खरीदी है, तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि कौन से 10 काम जरूर करें. जिससे आपकी कार लंबे समय तक नई जैसी बनी रहेगी और उसकी लाइफ भी बढ़ेगी.
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम
1. कार को नियमित रूप से धोते रहें - कार को साफ रखना उसकी देखभाल का सबसे आसान तरीका है. सड़क की धूल, मिट्टी, कीचड़ और प्रदूषण धीरे-धीरे कार के पेंट को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इसलिए कोशिश करें कि अपनी कार को कम से कम हफ्ते में एक बार जरूर धोएं. हाथ से कार धोना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है क्योंकि इससे पेंट पर खरोंच पड़ने की संभावना कम रहती है.
2. माइक्रोफाइबर कपड़े का यूज करें - कार को धोते या साफ करते समय साधारण कपड़ा इस्तेमाल करने से पेंट पर छोटे-छोटे निशान पड़ सकते हैं. इसलिए हमेशा माइक्रोफाइबर कपड़े या तौलिये का ही यूज करें. यह कपड़ा मुलायम होता है और कार की सतह को बिना नुकसान पहुंचाए अच्छी तरह साफ कर देता है.













