
नई Royal Enfield की कर लीजिए तैयारी! 30 अगस्त को दमदार अंदाज में आ रही है नई Bullet 350
AajTak
Royal Enfield Bullet 350 कंपनी की मशहूर बाइक्स में से प्रमुख है अब इसे बिल्कुल नए अंदाज में पेश करने की तैयारी हो रही है. इस बाइक में इंजन से लेकर लुक और डिज़ाइन सहित कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे.
देश की प्रमुख परफॉर्मेंस बाइक निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) अपने व्हीकल लाइन-अप को नया अपडेट देने जा रहा है. कंपनी अपनी मशहूर बाइक Bullet 350 को बिल्कुल नए अंदाज में पेश करने जा रही है, इस नई बाइक को लेकर कंपनी ने एक टीज़र भी जारी किया है. जिसके अनुसार नई Bullet 350 को आगामी 30 अगस्त को बिक्री के लिए लॉन्च किया जाएगा. सबसे ख़ास बात ये है कि कंपनी इस बाइक को न्यू जेनरेशन प्लेटफॉर्म पर तैयार कर रही है, जिसके चलते इसमें कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे.
2023 Bullet 350 में क्या होग ख़ास:
जहां तक बाइक के लुक और डिज़ाइन की बात है तो रॉयल एनफील्ड अपने मशहूर मॉडल बुलेट के पारंपरिक डिजाइन को बरकरार रखने को कोशिश करेगी. इसमें कुछ कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. हालांकि इसमें स्पोक व्हील और पुराने-स्कूल बॉडी पैनल वैसे ही बने रहने की संभावना है. 2023 बुलेट 350 में क्लासिक 350 वाला टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और पीछे क्लासिक 350 वाला ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिया जा सकता है. हालाँकि, पीछे की तरफ हंटर 350 रेट्रो की तरह ड्रम यूनिट और सिंगल-चैनल एबीएस मिलने की संभावना है.
इंजन और परफॉर्मेंस:
नई बुलेट 350 में कंपनी 346cc की क्षमता का इंजन इस्तेमाल कर रही है, जो कि 19bhp की पावर और 28Nm का टॉर्क जेनेरट करता है. ऐसा माना जा रहा है कि, नए अपडेट के बाद इस इंजन को और भी ज्यादा रिफाइंड किया जा सकता है, जिससे इसकी परफॉर्मेंस और भी स्मूथ होने की उम्मीद है. यह इंजन 'J' प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है, जिसका इस्तेमाल पहले से ही क्लॉसिक 350 और मेट्योर 350 में किया जाता है.
संभव है कि कंपनी बुलेट 350 को किक-स्टार्ट (KS) और इलेक्ट्रिक स्टार्ट (ES) के तौर पर पेश करे. इसके अलावा फीचर्स के तौर पर इस बाइक में सिंगल-पीस सीट, हाइलोजन हेडलैंप, नए डिज़ाइन का स्विच गियर और कुछ अन्य बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इसके अलावा इस बाइक में फ्यूल गेज भी दिए जाने की उम्मीद है, जो कि पिछले मॉडल में नहीं मिलता था.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











