
नई Jaguar F-Pace पहुंची इंडियन मार्केट, ये हैं इस लक्जरी कार के फीचर्स और कीमत
AajTak
Tata Motors के स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर ने गुरुवार को अपनी नई Jaguar F-Pace इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दी. कंपनी ने इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर में काफी बदलाव किए हैं. जानें इस लक्जरी कार की कीमत और फीचर्स
Tata Motors के स्वामित्व वाली जगुआर लैंड रोवर ने गुरुवार को अपनी नई Jaguar F-Pace इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दी. कंपनी ने इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर में काफी बदलाव किए हैं. साथ ही कंपनी ने इसका एक नया ट्रिम भी पहली बार लॉन्च किया है. जानें पूरी डिटेल्स कंपनी ने नई एफ-पेस में पहली बार R-Dynamic S ट्रिम पेश किया है. ये इंजेनियम 2.0 लीटर पेट्रोल और डीजल पावरट्रेन दोनों विकल्प में मौजूद है. F-Pac का 2.0 लीटर का पेट्रोल इंजन 184 kW पावर और 365 Nm का टार्क जेनरेट करता है. कंपनी ने नई जगुआर एफ-पेस में अगली पीढ़ी के 2.0 लीटर के चार सिलेंडर वाले टर्बोचार्ज्ड इंजेनियम डीजल इंजन की शुरुआत भी की है. 2.0 लीटर का डीजल इंजन 150kW पावर और 430Nm टार्क देता है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












