
नई कार में सवार हो पिता को सरप्राइज देने पहुंची इंस्पेक्टर बेटी, दिल छू लेगा वीडियो
AajTak
हीरा अली (Hira Ali, Pakistan) कस्टम में इंस्पेक्टर हैं. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है. वीडियो में ऐसा दावा किया जा रहा है कि वो अपनी नई कार में पिता से मिलने पहुंचती हैं. बेटी को वर्दी में देख पिता भी खुश हो जाते हैं. हीरा ने इस पूरे मोमेंट को एक वीडियो में रिकॉर्ड किया.
पाकिस्तान कस्टम में हाल में भर्ती हुई एक महिला इंस्पेक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जहां वो अपने पिता से वर्दी में मिलने पहुंचती हैं. बेटी को वर्दी में देख पिता इमोशनल हो जाते हैं. दावा है कि महिला इंस्पेक्टर अपनी नई कार से पिता से मिलने पहुंचीं, बेटी को देखने के बाद पिता ने दिल छू लेने वाला रिएक्शन दिया.
बता दें कि हीरा अली (Hira Ali) पाकिस्तान कस्टम में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं. हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट के मुताबिक- मई में उनकी जॉइनिंग हुई थी. जब उनकी जॉइनिंग हुई तो उन्होंने यूनिफॉर्म पहनकर एक पोस्ट किया था- मेहनत का फल मिल गया है, नई शुरुआत हो गई है.
लेकिन, अब वो चर्चा में अपने हालिया वीडियो को लेकर हैं. dailypakistan.com की रिपोर्ट के मुताबिक, वह अपने पिता के पास नई कार लेकर पहुंचीं. इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो वीडियो उन्होंने पोस्ट किया, वो बेहद खास है. इस वीडियो का कैप्शन था- 'अब्बू का रिएक्शन रिकॉर्ड करने जा रही हूं.'

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












