
नंदीग्राम सीट पर रोचक हुई लड़ाई, ममता के सामने CPM की महिला उम्मीदवार आईं
AajTak
बंगाल विधानसभा चुनाव की सबसे हाई प्रोफाइल सीट नंदीग्राम में रोचक लड़ाई देखने को मिल सकती है. पहले इस सीट पर ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी के बीच सीधी लड़ाई मानी जा रही थी, लेकिन अब सीपीएम ने मीनाक्षी मुखर्जी को बतौर उम्मीदार उतार दिया है.
बंगाल विधानसभा चुनाव की सबसे हाई प्रोफाइल सीट नंदीग्राम में रोचक लड़ाई देखने को मिल सकती है. पहले इस सीट पर ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी के बीच सीधी लड़ाई मानी जा रही थी, लेकिन अब सीपीएम ने मीनाक्षी मुखर्जी को बतौर उम्मीदार उतार दिया है. मीनाक्षी मुखर्जी डीवाईएफआई नेता है. पहले नंदीग्राम सीट अब्बास सिद्दीकी के (ISF) को दी गई थी, लेकिन अब्बास सिद्दीकी की पार्टी ने नंदीग्राम सीट लेने से मना कर दिया था. पूर्वी मेदिनीपुर के नंदीग्राम विधानसभा सीट पर दूसरे चरण में 1 अप्रैल को मतदान होना है.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









