
नंगे होकर Oscars पहुंचे थे जॉन सीना, यहां से मिला 4 करोड़ का ऑफर, बस करना होगा ये काम
AajTak
96वें अकादमी पुरस्कारों में जॉन सीना की शानदार प्रस्तुति के कारण उन्हें एक शीर्ष वयस्क स्ट्रीमिंग साइट ने एक जबरदस्त ऑफर दिया है. सीना को एक वेबकैम शो में अपने कपड़े उतारने हैं. इसके लिए उन्हें वेबसाइट की तरफ से करोड़ों रुपये की पेशकश की गई है.
ऑस्कर के मंच पर जॉन सीना का नग्न होकर आना भर था, उन्हें तमाम तरह के ऑफर मिलने शुरू हो गए हैं. जॉन के अंदाज और अदाओं पर एक एडल्ट स्ट्रीमिंग वेबसाइट फिदा हो गई. वेबसाइट चाहती है कि जॉन उनके लिए वेबकैम शो करें. मामले में दिलचस्प ये है कि अगर जॉन सीना ऐसा करने के लिए तैयार हो जाते हैं तो उन्हें इसके लिए करीब 4 करोड़ रुपये दिए जाएंगे.
ऑस्कर के मंच पर अभिनेता और रेसलर जॉन सीना मेजबान जिमी किमेल के साथ एक मजाकिया स्किट में नग्न होते हुए नजर आए. इस दौरान जॉन के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था. और उन्होंने सिर्फ एक लिफाफे से अपने बदन के कुछ हिस्सों को ढंका हुआ था.
46 वर्षीय जॉन शरमाते हुए मंच पर आए और उन्होंने अपना फिट शरीर दिखाया, जबकि उनका इशारा बेस्ट कॉस्ट्यूम डिज़ाइन गॉन्ग की तरफ था. यह मज़ाकिया अंश एक वास्तविक स्ट्रीकर की ओर इशारा करता है जिसने 1974 में ऑस्कर में खूब सुर्खियां बटोरी थीं.
जॉन सीना द्वारा मंच पर अपनी सुडौल मांसपेशियों का प्रदर्शन करने के बाद, वयस्क वेबकैम वेबसाइट कैमसोडा के बिग बॉस कहे जाने वाले डेरिन पार्कर ने उन्हें एक मेगा ऑफर भेजा. डेरिन ने जॉन को पत्र लिखकर पूछा कि क्या वह एक घंटे के लाइव वेबकैम शो के लिए कपड़े उतरेंगे?
John Cena just won the Oscars. pic.twitter.com/DKYfQnrFoT
वहीं अपने पत्र में डेरिन ने ये भी लिखा कि, अगर जॉन उनकी पेशकश स्वीकार कर लेते हैं तो उन्हें इसके लिए $500,000 यानी करीब 4 करोड़ रुपये का भारी भुगतान किया जाएगा.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











