
धोनी की नई तस्वीर आई सामने, परिवार संग हिमाचल प्रदेश में बिता रहे छुट्टियां
AajTak
हिमाचल के दौरे पर निकले धोनी की नई तस्वीर सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. फोटो में धोनी शिमला की पारंपरिक 'टोपी' पहने हैं, जिसे 'कुल्लू टॉप' कहा जाता है.
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी परिवार के साथ हिमाचल प्रदेश में छुट्टियां बिता रहे हैं. धोनी शुक्रवार को शिमला पहुंचे थे. उनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं. धोनी 12 लोगों के साथ हिमाचल के इस खूबसूरत शहर पहुंचे. हिमाचल के दौरे पर निकले धोनी की नई तस्वीर सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. फोटो में धोनी शिमला की पारंपरिक 'टोपी' पहने हैं, जिसे 'कुल्लू टोपी' कहा जाता है. धोनी नए लुक में दिख रहे हैं. उन्होंने मूंछें बढ़ा रखी है. धोनी पिछले तीन साल में दूसरी बार शिमला पहुंचे हैं. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान आखिरी बार एक ऐड की शूटिंग के लिए अगस्त 2018 में शिमला पहुंचे थे.More Related News

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












