
धूमधाम से हुई शादी, विदाई से पहले ब्यूटी पॉर्लर जाने के बहाने प्रेमी के साथ भागी नई नवेली दुल्हन
AajTak
बांदा में ससुराल से मायके आई नई दुल्हन ब्यूटी पार्लर के बहाने घर से निकली. फिर वहीं से प्रेमी संग कहीं रफूचक्कर हो गई. लड़की के पिता ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है. उनका आरोप है कि गांव का ही एक युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है. उन्होंने युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
कहते हैं कि प्यार अंधा होता है और इसी प्यार की खातिर प्रेमी किसी भी हद तक जाने को तैयार हो जाते हैं. ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के बांदा से सामने आया है. यहां एक युवती की शादी मई 2023 में हुई थी. कुछ दिन पहले वह ससुराल से मायके आई. यहां उसने परिवार के साथ कुछ दिन बिताए. फिर जब ससुराल जाने का समय आया तो उसने कहा कि वो ब्यूटी पार्लर से होकर आती है. लेकिन इसके बाद वह घर वापस नहीं आई बल्कि प्रेमी के साथ कहीं भाग गई.
पिता और पति ने सब जगह खोजबीन की लेकिन नई दुल्हन का पता नहीं चल सका. जिससे परेशान होकर पिता ने आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज करवाया. पुलिस का कहना है कि सर्विलांस के माध्यम से उक्त युवक और नई दुल्हन की लोकेशन ट्रेस की जा रही है. जल्द ही दोनों का पता लगा लिया जाएगा.
मामला बिसंडा थाना क्षेत्र इलाके का है. पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने 22 वर्षीय बेटी की शादी 28 मई 2023 को तिंदवारी थाना क्षेत्र गांव में करवाई थी. कुछ दिन पहले लड़की ससुराल से मायके आयी थी. उसका गवना कार्यक्रम यानी दोबारा विदाई का कार्यक्रम 23 अक्टूबर को तय था. ब्यूटी पार्लर का बहाना करके नई दुल्हन घर से निकल गई. जब काफी देर बाद भी वह लौटकर नहीं आई तो घर वालों ने उसकी खोजबीन शुरू की. लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका.
फिर कहीं से पता चला कि लड़की को पड़ोस का एक लड़का बहला फुसलाकर भगा ले गया है. परिजनों के मुताबिक, लड़की अपने गहने और 15000 रुपये भी साथ ले गयी है. उन्होंने पुलिस में FIR दर्ज करवा आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
SHO बिसंडा श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि हमने मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी युवक और नई दुल्हन के फोन नंबरों को ट्रेस किया जा रहा है. जल्द ही उनकी लोकेशन का पता लगा लिया जाएगा. मामले में आगामी जांच जारी है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







