
'अनाथ हूं आज' यूट्यूबर अनुराग डोभाल का दर्द, दिखाए जख्म, पत्नी-मां ने छोड़ा साथ!
AajTak
अनुराग डोभाल पिछले काफी दिनों से अस्पताल में भर्ती थे. उनका एक्सीडेंट हो गया था, जिसके कारण अनुराग का ICU में इलाज चल रहा था. कई दिनों तक इलाज चलने के बाद, अब अनुराग ठीक हैं. उन्होंने अपनी हेल्थ अपडेट शेयर करके व्लॉगिंग शुरू करने पर भी हिंट दिया है.
यूट्यूबर और बिग बॉस 17 कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल को लेकर एक बड़ी गुड न्यूज सामने आ रही है. अनुराग, जो पिछले काफी दिनों से अस्पताल में अपना इलाज करा रहे थे, वो अब फाइनली ठीक हो चुके हैं. उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है और फिलहाल वो अपने दोस्त के फार्महाउस पर ठीक होने की राह पर हैं.
अनुराग डोभाल ने किया फैंस का शुक्रिया
अनुराग ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें वो हॉस्पिटल के बेड पर नजर आए. व्लॉगर ने अपनी हेल्थ अपडेट शेयर करते हुए, फैंस को शुक्रिया कहा जिन्होंने उनकी अच्छी सेहत की प्रार्थना की. साथ ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी डालकर अपनी चोट की स्थिति भी दिखाई, जो उनकी कमर पर आई थी. अनुराग ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'कभी सोचा नहीं था कि जिंदा रहूंगा. जिस रास्ते में गया था, वहां से आना नामुमकिन था.'
'मेरे लिए ये सब एक चमत्कार के कम नहीं है. एक अनाथ हूं आज. मुझे नहीं पता आगे क्या होगा, क्या करूंगा. लेकिन एक नया जन्म मिला है, तो कुछ तो सोचा होगा भगवान ने. बहुत सारे लोग मेरे लिए परेशान हैं. मैं अब ICU से बाहर हूं और फिलहाल ठीक हूं. शुक्रिया जो लोग साथ हैं और जिन लोगों ने मेरे लिए प्रार्थना की है, शायद ये आप लोगों की प्रार्थना थी जिसके कारण ये जन्म मिला है. बाकी भगवान भरोसे छोड़ दिया है सब.'
अनुराग ने इसी के साथ व्लॉगिंग वापस से शुरू करने पर हिंट दिया है. इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए उन्होंने फैंस के लिए पोल डाला है, जिसमें वो लिखते हैं 'नई जिंदगी की शुरुआत देखोगे?' फैंस अनुराग डोभाल के लिए काफी वक्त से परेशान थे. अब उनकी अच्छी सेहत की खबर से उन्हें काफी आराम मिलेगा.
क्यों परेशान थे अनुराग डोभाल?













