
'धुरंधर 2-रामायणम् तोड़ेंगी आमिर खान की दंगल का रिकॉर्ड', इस शख्स का दावा, बोला- दम है...
AajTak
बॉक्स ऑफिस पर आने वाले कुछ वक्त में कौनसी फिल्म राज करने वाली है, इसपर बहस चालू हो गई है. इंडस्ट्री के एक मार्केटर ने कहा है कि 'धुरंधर 2', 'रामायणम्' और राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' वर्ल्डवाइड धांसू कमाई करेंगी.
बॉलीवुड में कौन सी फिल्म या कौन सा एक्टर सबसे बड़ा है, इसका फैसला अधिक्तर उसकी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट से किया जाता है. एक हिट फिल्म इंडस्ट्री में किसी का भी करियर बना और बिगाड़ भी सकती है. बॉक्स ऑफिस का किंग कौन है, ये फैसला आजतक कोई नहीं कर पाया है.
बॉक्स ऑफिस पर कौनसी बॉलीवुड फिल्म का राज?
बॉलीवुड की बॉक्स ऑफिस पर सबसे सफल फिल्मों की बात करें, तो हाल ही में 'धुरंधर' का ही नाम सभी को याद आएगा. इस फिल्म ने हर हफ्ते ट्रेड एनालिस्ट्स को गलत साबित किया था. फिल्म की कमाई नेट 900 करोड़ के आसपास पहुंच गई थी. वहीं वर्ल्डवाइड ये 1300 करोड़ पार चली गई थी. हालांकि 'धुरंधर' आमिर खान की 'दंगल' जितना भौकाल नहीं मचा पाई थी.
आमिर खान की 'दंगल' इंडिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है, जिसने वर्ल्डवाइड 2000 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की थी. ये रिकॉर्ड चीन और ताइवान में हुई रिलीज के बाद बना था, जिसे आजतक कोई तोड़ नहीं पाया. मगर इसके करीब साउथ की दो फिल्में 'बाहुबली 2' और 'पुष्पा 2' जरूर पहुंची थी.
हाल ही में HT संग बातचीत के दौरान इंडस्ट्री मार्केटर वरुण गुप्ता ने 'दंगल' का रिकॉर्ड तोड़ने पर कमेंट किया है. उनका कहना है कि आने वाले समय में जो फिल्में थिएटर्स में रिलीज होनी हैं, उनमें पूरा दम है कि वो आमिर की फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ सकती हैं. उन्होंने 'धुरंधर 2', 'रामायणम्' और एस.एस.राजामौली की 'वाराणसी' को इसका सही दावेदार बताया है. वरुण गुप्ता की कंपनी के पास 'धुरंधर 2', 'वाराणसी' और सूरज बड़जात्या की आने वाली फिल्म की मार्केटिंग का कॉन्ट्रैक्ट है.
क्या सचमुच टूटेगा 'दंगल' का रिकॉर्ड?













