
धुआं-धुआं बॉर्डर... ड्रोन से दागे गए आंसू गैस के गोले, पुलिस के हाथों में नए-नए 'हथियार'
AajTak
Farmers Protest Delhi: सिंघु बॉर्डर पर सुरक्षा इंतजाम बेहद सख्त करते हुए सुरक्षाबलों ने कंक्रीट स्लैब, कटीले तार और बेरिकेड्स का इंतजाम किया. सिंघु बॉर्डर छावनी में तब्दील दिखा. बॉर्डर पर दंगा नियंत्रण वाहन भी खड़ा दिखा. मिट्टी भरे कंटेनर का भी इंतजाम है.
दिल्ली के जरोधा, शंभू और सिंघु बॉर्डर पर आंदोलनकारी किसानों की राह रोकने की रूह कंपाने वाली तैयारी दिखी. किसानों को रोकने के लिए खड़े सुरक्षाबल नुकीले हथियारों से लेकर ऑक्सीजन पायलट मास्क के साथ देखे गए. पुलिस आंदोलनकारियों से निपटने के लिए आंसू गैस के गोलों से लैस दिखी. दिल्ली में शंभू बॉर्डर से घुसते किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे. चारों तरफ से राष्ट्रीय राजधानी की सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं. वहीं, ड्रोन कैमरों से प्रदर्शनकारी किसानों की एक-एक गतिविधि पर नजर रखी जा रही है.
वहीं, दिल्ली से सटे राज्यों उत्तर प्रदेश, हरियाणा में भी किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर भारी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं.
हरियाणा के सोनीपत में कुंडली बॉर्डर पर सुरक्षाबलों ने मिट्टी भरे कंटेनर सड़क पर डालकर किसानों के आगे बढ़ने की राह रोक ली. अंबाला में सुरक्षाबल की तैयारी से ऐसी मानो किसान आंदोलन नहीं, जंग के हालात हों. प्रदर्शनकारियों की राहों में कंटीले तारों की बाड़ बिछा दी गई.
दिल्ली में आईटीओ चौराहे के पास सुरक्षा इंतजाम सख्त किए गए. किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने कंटेनर्स का इंतजाम किया. क्रेन से सड़कों पर कंटेनर रखे गए. पुलिस ने बेरिकेड्स और रेत से भरी बोरियों, बसों और ट्रकों के जरिए भी किसानों की राह रोकने का इंतजाम किया है.
सिंघु बॉर्डर पर सुरक्षा इंतजाम बेहद सख्त करते हुए सुरक्षाबलों ने कंक्रीट स्लैब, कटीले तार और बेरिकेड्स का इंतजाम किया. सिंघु बॉर्डर छावनी में तब्दील दिखा. बॉर्डर पर दंगा नियंत्रण वाहन भी खड़ा दिखा. मिट्टी भरे कंटेनर का भी इंतजाम है.
सिंघु बॉर्डर पर नुकीले सरिया और सीमेंट के स्लैब का भी इंतजाम किया गया है ताकि किसानों के ट्रैक्टर को आगे बढ़ने से रोकने का बंदोबस्त हो सके. साथ ही सिंघु बॉर्डर पर ही RAF की एक टुकड़ी आंसू गैस और आपात स्थित से बचने के लिए आधुनिक ऑक्सीजन मास्क के साथ देखी गई.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






