
धुंध की चादर में छिपे गुरुग्राम के 100 करोड़ कीमत वाले फ्लैट! कहां गईं गगनचुंबी इमारतें, देखें Photos
AajTak
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की स्थिति बदतर हो चुकी है. जहरीली हवा और घनी धुंध के कारण लोग घरों से बाहर निकलने में भी असहज महसूस कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें गुरुग्राम की मशहूर लग्जरी इमारतें भी धुंध में छिपी नजर आ रही हैं.
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की स्थिति बदतर हो चुकी है. जहरीली हवा और घनी धुंध के कारण लोग घरों से बाहर निकलने में भी असहज महसूस कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें गुरुग्राम की मशहूर लग्जरी इमारतें भी धुंध में छिपी नजर आ रही हैं.
ऐसा ही एक वीडियो में गुरुग्राम की सबसे मंहगी बिल्डिंग ''कैमेलिया' का हाल दिखाया जा रहा है. पोस्ट में दिखता है ये इमारत पूरी तरह से अब धुंध के पीछे गायब हो चुकी है. इस वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है, और लोग बढ़ती प्रदूषण की समस्या पर चिंता जता रहे हैं.
गुरुग्राम की 'कैमेलिया' बिल्डिंग में फ्लैट्स की कीमत 60 करोड़ से 100 करोड़ रुपये तक है. ये फ्लैट्स अपनी लग्जरी और प्रीमियम सुविधाओं के लिए जाने जाते हैं.
इसी कड़ी में और वीडियो वायरल हो रहा है- वीडियो के कैप्शन में लिखा है- क्या आप 100 करोड़ के फ्लैट देख पा रहे हैं? अमीर हो या गरीब, प्रदूषण तो सबके लिए एक जैसा ही है. इस पोस्ट को अब तक 2 लाख से अधिक व्यूज और लगभग दो हजार लाइक्स मिल चुके हैं.
कुछ यूजर्स ने इस स्थिति पर व्यंग्य करते हुए कहा कि अमीर हो या गरीब, प्रदूषण सबके लिए एक जैसा है. एक ने लिखा कि अगर यही जहरीली हवा पीनी है, तो करोड़ों के फ्लैट में पीने में क्या बुराई है. वहीं, कई लोगों ने सरकार से सवाल किया है कि आखिर वायु प्रदूषण को रोकने के लिए ठोस कदम कब उठाए जाएंगे.
दिल्ली और आसपास के इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 500 तक पहुंच गया है, जिसे खतरनाक श्रेणी में रखा गया है. गुरुग्राम में स्कूलों को 23 नवंबर तक बंद करने का आदेश दिया गया है. बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है,

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.











