
'धीरज साहू खानदानी कारोबारी, ऐसा नहीं कि...', पार्टी सांसद के बचाव में उतरे तारिक अनवर
AajTak
कांग्रेस महासचिव तारिक अनवर ने कहा है कि धीरज साहू सांसद होने के साथ ही बड़े खानदानी कारोबारी हैं. उड़ीसा, झारखंड और फिर पश्चिम बंगाल में उनका कारोबार है. ऐसा नहीं है कि उन्होंने कोई ऐसा भ्रष्टाचार किया है. वो हिसाब देंगे कि पकड़ा गया रुपया कहां से और कैसे आया.
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के घर और ठिकानों से अकूत दौलत का खजाना मिला है. नोटों की गिनती जारी है. बताया जा रहा है कि आयकर विभाग और सीबीआई के अधिकारियों ने अबतक 300 करोड़ रुपये बरामद किए हैं. इन सबके बीच कांग्रेस महासचिव तारिक अनवर ने धीरज साहू का बचाव किया है.
तारिक अनवर ने कहा है कि धीरज साहू सांसद होने के साथ ही बड़े खानदानी कारोबारी हैं. ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल में उनका कारोबार है. ऐसा नहीं है कि उन्होंने कोई ऐसा भ्रष्टाचार किया है. वो हिसाब देंगे कि पकड़ा गया रुपया कहां से और कैसे आया.
'अभी किसी नतीजे पर पहुंचना गलत होगा'
पार्टी से निष्कासन के सवाल पर अनवर ने कहा कि इसका फैसला हाईकमान करेगा. साथ ही उन्होंने कहा कि यह बात सही है जो चीजें सामने आई हैं, सीबीआई ने तमाम चीजों को जब्त किया है. इस मामले में जो कानूनी कार्रवाई होनी होगी वो होगी. मगर, अभी किसी नतीजे पर पहुंचना गलत होगा.
बताते चलें कि साहू के ठिकानों से बरामद कैश किसी भी एजेंसी द्वारा एक ही ऑपरेशन में पकड़ा गया अब तक का सबसे अधिक है. इसके अलावा 3 सूटकेस ज्वेलरी मिली है. ओडिशा में सरकारी बैंक शाखाओं में लगातार कैश जमा किया जा रहा है. ये नोट अधिकतर 500 रुपये के हैं.
कैश गिनने वाली मशीन खराब हो गई

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










