
धान लगाने के 3.5 लाख रुपये Online Gaming में हारे, फिर डिप्लोमा होल्डर्स बन गए ट्रैक्टर चोर
AajTak
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में 2 डिप्लोमा होल्डर्स ने साढ़े तीन लाख रुपए गंवा दिए. नुकसान पूरा करने के लिए मेहनत करने की बजाय शॉर्टकट अपनाना बेहतर समझा. इसके बाद वे ट्रैक्टर चोर बन गए. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है.
यूपी के बाराबंकी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. ज्यादा और जल्दी पैसे कमाने के लालच में पढ़े-लिखे दो युवा चोर बन गए. पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी के आरोप में दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस मामले में चौंकाने वाली बात ये है कि दोनों युवा डिप्लोमा होल्डर्स हैं और ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में वह काफी पैसा बर्बाद कर चुके थे.
पुलिस ने बताया कि इन युवकों के पिता ने धान की फसल लगाने के लिए साढ़े तीन लाख रुपए दिए थे. मगर, ये बीज और खेती के काम का पैसा लेकर महादेव ऑनलाइन गेमिंग एप के चक्कर में फंस गए और सारे रुपये गंवा बैठे.
नुकसान होने के बाद घरवालों को पैसा का हिसाब कैसे दें? इस बात को लेकर जब चिंता हुई, तो तुरंत पैसे कमाने के लिए एक ट्रैक्टर चोरी कर लिया. पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच पड़ताल शुरू की. इस दौरान इन दोनों युवकों से जब शक के आधार पर पूछताछ की, तो दोनों ने सारा राज पुलिस के सामने कबूल दिया.
पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि अभिषेक और मनीष डिप्लोमा होल्डर हैं. इनके पिता ने धान लगाने के लिए साढ़े तीन लाख रुपए दिए थे. मगर, ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में फंस कर इन लोगों ने उस पैसे को गंवा दिया. इसके बाद उस पैसे की रिकवरी के लिए ये लोग चोर बन गए और ट्रैक्टर चोरी कर लिया. पुलिस छानबीन में घटना का खुलासा हुआ. मामले में कोठी थाना पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
बच्चों पर नजर रखें परिजन- अपर पुलिस अधीक्षक

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.



