
धर्मेंद्र से मिलने अकेले निकल पड़े अमिताभ बच्चन? फैंस बोले- जय-वीरू का मिलन...
AajTak
धर्मेंद्र की तबीयत में सुधार के बाद अमिताभ बच्चन उनसे मिलने उनके जुहू वाले घर पहुंचे. एक्टर अकेले ही उनसे मिलने गए. इसका वीडियो सामने आया तो फैंस इमोशनल हो गए, लोगों ने कहा कि जय-वीरू आखिर कब तक दूर रह सकते हैं.
बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र कुछ दिनों से अस्पताल में एडमिट थे. वो हाल ही में डिस्चार्ज होकर अपने घर पहुंचे हैं. जब से उनकी एडमिट होने की खबर आई थी, उनसे मिलने उनके चाहने वालों और करीबियों का तांता लगा था. लेकिन अब 'वीरू' के हाल जानने खुद 'जय' पहुंच गए हैं. मतलब ये कि उन्हें मिलने अमिताभ बच्चन पहुंचे.
अकेले पहुंचे अमिताभ
तीन दिन से चाहने वालों को 'जय-वीरू' की जोड़ी कम्प्लीट होने का इंतजार था, वो घड़ी अब आ ही गई. धर्मेंद्र की सेहत में अब सुधार है और वो घर लौट आए हैं. इस बीच, उनके पुराने दोस्त और सुपरस्टार अमिताभ बच्चन बुधवार शाम उन्हें देखने उनके जुहू स्थित घर पहुंचे.
वीडियो में अमिताभ खुद गाड़ी चलाते नजर आए. वो अकेले ही धर्मेंद्र से मिलने पहुंचे. महानायक के आते ही पैप्स की भीड़ ने उन्हें घेर लिया. अमिताभ खुद भी 83 साल के हैं, ऐसे में अपने दोस्त के लिए, इतनी भीड़ में अकेले उनका मिलने आना भी किसी हैरानी से कम नहीं है.
सालों से कायम है जय-वीरू की दोस्ती
मालूम हो कि, अमिताभ और धर्मेंद्र के बीच की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है. दोनों ने 1975 की सुपरहिट फिल्म ‘शोले’ में साथ काम किया था, जिसमें उनकी जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था. वर्षों बीत जाने के बाद भी इन दोनों दिग्गजों के बीच गहरी दोस्ती और आपसी सम्मान कायम है.

मनोरंजन की दुनिया में मंगलवार, 17 मार्च का दिन रोमांच के साथ-साथ विवादों भरा भी रहा. इस दिन सारा अली खान को लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष ने अजब-गजब बयान दिया. दूसरी तरफ अक्षय कुमार को लेकर बड़ी खबर सामने आई. फिल्म रैप में जानिए, बॉलीवुड, टीवी, साउथ सिनेमा समेत एंटरटेनमेंट की बड़ी खबरें.

19 अप्रैल से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. इसे लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. ऐसे में बीकेटीसी अध्यक्ष का एक बयान वायरल हो गया है. इसमें उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस सारा अली खान को मंदिर में दर्शन के लिए अपने सनातनी होने का प्रमाण देना होगा.

महाकुंभ 2025 से वायरल हुईं मोनालिसा ने 11 मार्च को केरल के रहने वाले मुस्लिम शख्स फरमान खान से शादी कर ली थी. उन्होंने पहले रजिस्टर मैरिज की और फिर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई. इसके बाद से हंगामा मचा हुआ है. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद बताया था. अब वो पुलिस के पास पहुंचे हैं.










