
धर्मेंद्र कैसे हैं? ठीक होते ही प्रेम चोपड़ा ने पूछा दोस्त का हाल, सताई चिंता
AajTak
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा की तबीयत में अब सुधार है और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिलने वाली है. धर्मेंद्र की तरह वे भी ठीक हो रहे हैं, लेकिन अपने पुराने दोस्त धर्मेंद्र के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं.
बॉलीवुड की दुनिया पर मंडरा रहे बुरे साए अब छंटते जा रहे हैं. एक्टर धर्मेंद्र के बाद अब खबर है कि प्रेम चोपड़ा भी घर जल्दी वापस जाने वाले हैं. उनकी सेहत भी ठीक बताई जा रही है. प्रेम चोपड़ा के दामाद ने इसकी जानकारी भी दी है. हालांकि ठीक होने के बाद उन्होंने धर्मेंद्र का हाल पूछा.
धर्मेंद्र को लेकर चिंता में प्रेम
बॉलीवुड में अपने विलेनियस रोल के लिए मशहूर 90 साल के प्रेम चोपड़ा की सेहत में अब सुधार है. उनके दामाद ने बताया कि डॉक्टर्स उन्हें जल्द ही डिस्चार्ज भी कर देंगे. हालांकि वो अपने बारे में नहीं बल्कि धर्मेंद्र को लेकर चिंता में डूबे हैं. दोनों हम उम्र हैं और ये दिखाता है कि उनके बीच कितना गहरा रिश्ता है.
प्रेम के दामाद विकास भल्ला ने स्टेटमेंट जारी कर कहा कि- "ये सब अनावश्यक अटकलें हैं. वो बिल्कुल ठीक हैं और जांच करवाने की प्रक्रिया में हैं. उन्हें कल तक घर वापस आ जाना चाहिए. वो बिल्कुल ठीक हैं. उन्हें केवल नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था, क्योंकि उम्र से संबंधित कुछ समस्याएं और एक संक्रमण था. उन्होंने सभी जांचें कीं, और सौभाग्य से सब कुछ सामान्य निकला. जब मैं आज सुबह उनसे मिलने गया, तो वो पूरी तरह ठीक और खुश थे, लेकिन जहिर तौर से, वो धर्मेंद्र जी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित थे."
एक ही दिन एडमिट हुए थे धर्मेंद्र-प्रेम
मालूम हो कि प्रेम चोपड़ा को भी 10 नवंबर को मुंबई लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. खबर थी कि उन्हें हार्ट से जुड़ी समस्या के कारण एडमिट किया गया. डॉक्टर ने बताया था कि उन्हें हृदय संबंधी समस्या के साथ-साथ वायरल और फेफड़ों में भी संक्रमण हो गया है, जिसके लिए मैं भी उसी टीम में उपचार कर रहा हूं. वो आईसीयू में नहीं हैं, बल्कि अपने वार्ड में हैं.

मनोरंजन की दुनिया में मंगलवार, 17 मार्च का दिन रोमांच के साथ-साथ विवादों भरा भी रहा. इस दिन सारा अली खान को लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष ने अजब-गजब बयान दिया. दूसरी तरफ अक्षय कुमार को लेकर बड़ी खबर सामने आई. फिल्म रैप में जानिए, बॉलीवुड, टीवी, साउथ सिनेमा समेत एंटरटेनमेंट की बड़ी खबरें.

19 अप्रैल से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. इसे लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. ऐसे में बीकेटीसी अध्यक्ष का एक बयान वायरल हो गया है. इसमें उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस सारा अली खान को मंदिर में दर्शन के लिए अपने सनातनी होने का प्रमाण देना होगा.

महाकुंभ 2025 से वायरल हुईं मोनालिसा ने 11 मार्च को केरल के रहने वाले मुस्लिम शख्स फरमान खान से शादी कर ली थी. उन्होंने पहले रजिस्टर मैरिज की और फिर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई. इसके बाद से हंगामा मचा हुआ है. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद बताया था. अब वो पुलिस के पास पहुंचे हैं.










