
धर्मांतरण रैकेट का विदेशी कनेक्शन आया सामने, ED को छांगुर की 40 करोड़ की प्रॉपर्टी का चला पता
AajTak
ईडी ने छांगुर उर्फ जमालुद्दीन के धर्मांतरण रैकेट पर शिकंजा कसते हुए यूपी और मुंबई में 14 ठिकानों पर छापेमारी की. जांच में विदेशी करेंसी और 40 करोड़ की संपत्तियों की जानकारी मिली. बाबा के बेटे, राजदारों और सहयोगियों की प्रॉपर्टी अटैच करने की तैयारी. मोबाइल से क्रोएशिया की करेंसी की तस्वीर मिलने पर विदेश कनेक्शन की जांच तेज.
धर्मांतरण रैकेट में फंसे छांगुर उर्फ जमालुद्दीन पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को बड़ा एक्शन लिया. यूपी और मुंबई में 14 लोकेशनों पर छापेमारी की गई. इस कार्रवाई में कई चौंकाने वाले सुराग हाथ लगे हैं.
ईडी की टीम ने मुंबई में शहजाद शेख के घर पर जब दबिश दी, तो उसके मोबाइल फोन से क्रोएशिया की करेंसी (Cuna) की एक फोटो मिली. इससे यह साफ होता है कि धर्मांतरण रैकेट की जड़ें विदेशों तक फैली हुई हैं और इसमें विदेशी मुद्रा का भी इस्तेमाल हुआ है.
यूपी और मुंबई में 14 लोकेशनों पर छापेमारी
शहजाद शेख, नवीन का करीबी है, जिसे जमालुद्दीन का राजदार बताया जा रहा है. ईडी ने शहजाद द्वारा बेची गई जमीन और अन्य लेन-देन की जानकारी भी जुटा ली है.
ईडी को छापों के दौरान बाबा, उसके बेटे, राजदार नवीन और नीतू से जुड़ी करीब 40 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के दस्तावेज भी मिले हैं. इन सभी संपत्तियों को अगले दो से तीन सप्ताह में अटैच करने की तैयारी चल रही है.
40 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति के दस्तावेज मिले

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











