
धरे रहे गए सारे सुरक्षा घेरे, कीड़े ने किया US प्रेसिडेंट बाइडेन पर 'हमला', देखें VIDEO
AajTak
कुछ दिनों पहले ही खबर आई थी कि एक खास तरह का कीट अमेरिका में 17 सालों बाद जमीन के नीचे से निकल रहे हैं. अब ये कीड़े एक बार फिर चर्चा में हैं क्योंकि इन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की पहली विदेश यात्रा में खलल डालने का काम किया है.
कुछ दिनों पहले ही खबर आई थी कि एक खास तरह के कीट अमेरिका में 17 सालों बाद जमीन के नीचे से निकल रहे हैं. अब ये कीड़े एक बार फिर चर्चा में हैं क्योंकि इन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की पहली विदेश यात्रा में खलल डालने का काम किया है. (फोटो क्रेडिट: Getty Images) बाइडेन जब बुधवार को अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए ज्वाइंट बेस एंड्रयूज पहुंचे तो वायुसेना के अधिकारियों के साथ बातचीत के दौरान एक सिकाडा उनकी गर्दन के पीछे आकर बैठ गया था. सभी सुरक्षा के घेरे को तोड़ते हुए ये कीड़ा बाइडेन के पास पहुंचा जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने इसे हटाया. (फोटो क्रेडिट: Getty Images) जो बाइडेन ने इसके बाद वहां मौजूद पत्रकारों से ये भी कहा कि आप लोग सिकाडा से सावधान रहें. अभी मेरे ऊपर एक बैठ गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है. (फोटो क्रेडिट: Getty Images)More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












