
धरती, समंदर, आसमान... पाकिस्तान के खिलाफ हर मोर्चे पर तैयार है हिंदुस्तान
AajTak
भारत हाल ही के आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की तैयारी कर रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि उसे इसकी 'कीमत चुकानी पड़ेगी' और पीड़ितों को न्याय मिलेगा. भारत संभावित विकल्पों जैसे राफेल विमानों से एयर स्ट्राइक, सर्जिकल स्ट्राइक, मिसाइल हमले और समुद्री नाकेबंदी पर विचार कर रहा है.
भारत में हुए आतंकी हमले के बाद बदले की कार्रवाई की तैयारी है, जिससे पाकिस्तान में दहशत है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पाकिस्तान को इसकी 'कीमत चुकानी पड़ेगी' और पीड़ितों को न्याय मिलेगा. भारत राफेल विमानों से एयर स्ट्राइक, सर्जिकल स्ट्राइक, मिसाइल अटैक और समुद्री नाकेबंदी जैसे कई विकल्पों पर विचार कर रहा है. राफेल और सुखोई विमानों के साथ थल सेना ने युद्धाभ्यास किया है और अरब सागर में INS सूरत से मिसाइल दागी गई है. वैश्विक नेताओं ने हमले की निंदा करते हुए भारत का समर्थन किया है.
आतंकी प्रहार से उबल रहा हिंदुस्तान
भारत के निर्दोष नागरिक पर जिस तरीके से आतंकी प्रहार हुआ है. उसके बाद समूचे हिंदुस्तान का खून उबल रहा है. भारत बदले की कार्रवाई करेगा. पाकिस्तान को हमेशा हमेशा के लिए एक सबक सिखाएगा.
भारत का शौर्य तीनों मोर्चों पर
पाकिस्तान के खिलाफ जमीन से भारत के शौर्य का जलजला उठेगा. क्या आसमान से भारत के वीर आफत बनकर टूटेंगे? समंदर की लहरों पर सवार भारत के सपूत पाकिस्तानी आतंक को मटियामेट करें?
पाकिस्तान की हालत और जनरल असीम मुनीर की बौखलाहट

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.











