
धरती के अंदर ऐसी सतह जिसके बारे में कोई नहीं जानता, दिया गया है ये नाम
AajTak
धरती के अंदर एक छिपी हुई सतह भी है, जिसके बारे में संभवतः कोई नहीं जानता. ये भी नहीं जानता कि ये कैसे बनी? किस चीज से बनी है? इसका व्यवहार कैसा है? एक नई रिसर्च में खुलासा हुआ है कि धरती के केंद्र में स्थित सॉलिड इनर कोर के अंदर एक और सतह मौजूद है. लेकिन इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है. ये एकदम रहस्यमयी है.
धरती के अंदर एक छिपी हुई सतह भी है, जिसके बारे में संभवतः कोई नहीं जानता. ये भी नहीं जानता कि ये कैसे बनी? किस चीज से बनी है? इसका व्यवहार कैसा है? एक नए रिसर्च में खुलासा हुआ है कि धरती के केंद्र में स्थित सॉलिड इनर कोर के अंदर एक और सतह मौजूद है. लेकिन इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है. ये एकदम रहस्यमयी है. हालांकि, वैज्ञानिकों का मानना है कि ये अत्यधिक तापमान और दबाव में आयरन के स्ट्रक्चर में होने वाले बदलाव के बारे में नया खुलासा कर सकता है. (फोटोःगेटी) कैनबरा स्थित ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी (Australian National University) में सीस्मोलॉजी के डॉक्टोरल स्टूडेंट जो स्टेपहेन्सन (Jo Stephenson) ने कहा कि हमारी स्टडी में सॉलिड इनर कोर (Solid Inner Core) के अंदर इनर-इनर कोर (Inner-Inner Core) का पता चला है. वह सिर्फ लोहे का गर्म गेंद नहीं है. वह कुछ और है लेकिन उसके बारे में हमें ज्यादा पता नहीं है. (फोटोःगेटी) धरती का कोर दो हिस्सों में बंटा है. पहला हिस्सा है लिक्विड आउटर कोर यानी वो हिस्सा जहां पिघला हुआ लावा बहता रहता है. ये धरती की सतह से 2897 किलोमीटर नीचे हैं. इसमें पिछले हुए तरल धातु बहते रहते हैं. यहां का तापमान 2204 से 4982 डिग्री सेल्सियस तक रहता है. (फोटोःगेटी) You probably learned about the Earth's crust, mantle, and core in school. But is there more to it? 🌍 via @LiveScience https://t.co/qa8dCgNnEQ
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











