
धमकियां, झूठे मुकदमे और एसिड अटैक! PAK सेना की करतूतों का पर्दाफाश करने वाले मेजर के पीछे पड़ी ISI
AajTak
पूर्व सैन्य अधिकारी ने पाकिस्तान में अपने परिवार के खिलाफ हुए चौंकाने वाले बदले की कार्रवाइयों का जिक्र किया, जिसमें उनकी मां की कथित नजरबंदी और पासपोर्ट रद्द करना, तथा ब्रिटेन में एक प्रमुख गवाह शहजाद अकबर पर एसिड अटैक शामिल है.
पाकिस्तान के पूर्व सैन्य अधिकारी और व्हिसलब्लोअर मेजर (रिटायर्ड) आदिल राजा ने आज तक को दिए एक विस्फोटक इंटरव्यू में पाकिस्तानी सेना और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई पर उनकी आवाज दबाने के लिए ब्रिटेन के मानहानि कानूनों को हथियार बनाने का आरोप लगाया है. राजा अब लंदन में निर्वासन में रह रहे हैं.
उनके खिलाफ दायर मानहानि के मुकदमे में 21 जुलाई से सुनवाई शुरू हो रही है. उनका कहना है कि यह मुकदमा उनकी पत्रकारिता को कमजोर करने और पाकिस्तान की आलोचना करने पर उन्हें डराने के लिए दायर किया गया है. इस मुकदमे में राजा का मुकाबला पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी ब्रिगेडियर राशिद नासिर से है, जिन्होंने राजा द्वारा सार्वजनिक रूप से उन पर राजनीतिक और न्यायिक हेरफेर का आरोप लगाने के बाद मानहानि का दावा किया है.
ISI ने आदिल राजा पर करवाए झूठे मुकदमे वहीं राजा का कहना है कि उनके आरोप साक्ष्यों द्वारा समर्थित हैं और पाकिस्तान में इसके बारे में लोगों को जानकारी है. राजा 2023 में 9 महीने की जांच के बाद ब्रिटेन के अधिकारियों द्वारा आतंकवाद के आरोपों से मुक्त हो चुके हैं. उन्होंने कहा कि यह सिविल मुकदमा आईएसआई की नई रणनीति है, जिसे वह 'लॉफेयर' कहते हैं. राजा के मुताबिक आईएसआई विदेशी कानून का उपयोग असहमति को दबाने के लिए कर रहा है.
यह भी पढ़ें: अब भी 'सिंदूर' के वार से तड़प रहा पाकिस्तान, दो महीने बाद भी बंद पड़ा है रहीम यार खान एयरबेस
पूर्व सैन्य अधिकारी ने पाकिस्तान में अपने परिवार के खिलाफ हुए चौंकाने वाले बदले की कार्रवाइयों का जिक्र किया, जिसमें उनकी मां की कथित नजरबंदी और पासपोर्ट रद्द करना, तथा ब्रिटेन में एक प्रमुख गवाह शहजाद अकबर पर एसिड अटैक शामिल है. राजा ने चेतावनी दी है कि फैसला उनके खिलाफ आने से एक खतरनाक वैश्विक मिसाल कायम हो सकती है, जिससे पाकिस्तान के अधिकारवादी शासन को विदेशी अदालतों के माध्यम से निर्वासित पत्रकारों को चुप कराने का साहस मिल जाएगा.
सभी आरोपों से बरी होने पर भी कोर्ट मार्शल

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









