
धनश्री-अर्जुन में नहीं होती बात, शो के बाद टूटा नाता, युजवेंद्र से तलाक की बात पर किया था सपोर्ट
AajTak
अर्जुन बिजलानी ने बताया कि राइज एंड फॉल के बाद उनकी धनश्री वर्मा से कोई बातचीत नहीं होती. उन्होंने कहा कि उनके पास धनश्री का नंबर भी नहीं है और शो में जो बॉन्डिंग दिखी, वो वहीं तक थी.
एक्टर अर्जुन बिजलानी ने आखिरकार राइज एंड फॉल की को-कंटेस्टेंट धनश्री वर्मा के साथ अपनी बॉन्डिंग पर बात की. शो के दौरान दोनों की ट्यूनिंग अक्सर अच्छी दिखती थी, भले ही कभी-कभी उनकी बहस भी हो जाती थी. लेकिन अब अर्जुन ने बताया है कि कैमरे बंद होने के बाद उनकी इक्वेशन बदल गई है.
अर्जुन-धनश्री की नहीं होती बात
अर्जुन से पूछा गया कि क्या शो से बाहर आने के बाद भी उनकी धनश्री वर्मा से बात होती है. इस पर नागिन स्टार ने साफ कहा कि अब उनकी धनश्री से कोई बातचीत नहीं होती.
फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में अर्जुन ने कहा,“मैं अब उनसे बात नहीं करता क्योंकि मेरे पास उनका नंबर ही नहीं है, सच में.” उन्होंने आगे कहा,“जो शो में था, वही था. और ऐसा भी नहीं है कि मैंने उनसे बात करने या संपर्क में रहने की कोशिश की हो. वो अपना काम कर रही हैं.”
अर्जुन और धनश्री का बॉन्ड
शो में दोनों को अक्सर एक-दूसरे के साथ समय बिताते और सपोर्ट करते देखा गया था. एक एपिसोड में धनश्री तब टूट गई थीं जब उन्होंने अपने एक्स-पति और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के बारे में बताया था और दावा किया था कि वो धोखा दे रहे थे.













