
धनबाद बम कांड: मुख्य आरोपी गुड़िया देवी अरेस्ट, रामगढ़ में ले रखी थी पनाह
AajTak
धनबाद पुलिस और रामगढ़ पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर धनबाद बम कांड की मुख्य आरोपी को गुड़िया देवी को एक घर से गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, बम कांड में गुड़िया देवी, उसका पति और अन्य लोग शामिल थे. इस बम कांड में 6 लोग घायल हो गए थे.
झारखंड के धनबाद जिले में हुए बम कांड की मुख्य आरोपी गुड़िया देवी को रामगढ़ से गिरफ्तार किया गया है. शुक्रवार को धनबाद पुलिस और रामगढ़ पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की और उसे अरेस्ट कर लिया. इस दौरान गुड़िया अनाब-शनाब बोल रही थी. बता दें कि इस कांड में मुख्य आरोपी का पति पिंटू वर्णवाल भी शामिल था.
मामला तोपचांची थाना क्षेत्र का है. यहां के बाजार में 8 जनवरी को एक बाइक में डेटोनेटर लगाकर धमाका किया गया था. इसमे छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इस वारदात को अंजाम देने में शामिल पिंटू वर्णवाल भी घायल हो गया था. नक्सल प्रभावित तोपचांची थाना क्षेत्र में बम धमाके में छानबीन के दौरान पुलिस पिंटू वर्णवाल के घर पहुंची तो वहां से विस्फोटकों का जखीरा मिला था.
मुख्य आरोपी गुड़िया देवी मौके से फरार
पुलिस को दो बोरों में 264 पीस जिलेटिन मिला था. वहीं, पुलिस की सूचना मिलते ही मुख्य आरोपी गुड़िया देवी मौके से फरार हो गई और वह रामगढ़ में जाकर बिजुलिया के एक घर में छुपकर रहने लगी. पुलिस के मुताबिक, बम कांड में गुड़िया देवी, उसका पति और अन्य लोग शामिल थे. मगर, गुड़िया के पति की मौत गिरफ्तारी से पहले किसी कारण से हो गई थी.
मामले में सब इंस्पेक्टर ने कही ये बात
धनबाद के तोपचांची थाना के सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि गुड़िया के घर से काफी मात्रा में विस्फोटक मिला था. बम कांड में वो और उसके पति के अलावा अन्य लोग भी शामिल थे. गुड़िया रामगढ़ में छुपकर रह रही थी, जिसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










