
दौसा: 3 बेटियों के साथ मां ने ट्रेन से कटकर दी जान, 2 बेटियों ने हाथ छुड़ाकर बचाई जिंदगी
AajTak
मामला दौसा के मंडावर थाना इलाके की है. महिला के इस सामूहिक आत्महत्या के पीछे घरेलू विवाद को कारण बताया जा रहा है. मृतक महिला का नाम विनीता है और उसकी उम्र करीब 34 साल है. महिला बावड़ीखेड़ा गांव की रहने वाली है.
राजस्थान के दौसा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक महिला ने अपने 5 बेटियों के साथ ट्रेन के आगे कूदकर सामूहिक आत्महत्या करने की कोशिश की. 3 बच्चियों और महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो बच्चियों ने समय रहते मां से हाथ छुड़ा लिया जिसकी वजह से उनकी जान बच गई. (सांकेतिक तस्वीर) यह मामला दौसा के मंडावर थाना इलाके की है. महिला के इस सामूहिक आत्महत्या के पीछे घरेलू विवाद को कारण बताया जा रहा है. मृतक महिला का नाम विनीता है और उसकी उम्र करीब 34 साल है. महिला बावड़ीखेड़ा गांव की रहने वाली है. (सांकेतिक तस्वीर) हैरानी की बात ये है कि ट्रेन के आगे कूद कर जान देने वाली महिला का पति रेलवे में ही गेटमैन है. जानकारी के मुताबिक मृतक विनीता अपनी बेटियों कोमल (10 साल), अमनी (8 साल), पायल (2 साल), परी और कोयल के साथ जान देने के लिए रेलवे पटरी पर पहुंची थी. (सांकेतिक तस्वीर)More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












