
दो साल की बच्ची ने दबाया हैंडब्रेक, कार से कुचलकर मर गया मासूम
AajTak
गाड़ी में बच्चों को अकेला छोड़ना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है. रूस के चेर्तोवित्सी में नदी किनारे बेहद ही दर्दनाक घटना हुई. यहां दो साल की बच्ची को कार में अकेला छोड़कर मां-बाप न जाने कहां चले गए.
कार में बच्चों को अकेला छोड़ना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है. रूस के चेर्तोवित्सी में नदी किनारे बेहद ही दर्दनाक घटना हुई. यहां दो साल की बच्ची को कार में अकेला छोड़कर मां-बाप न जाने कहां चले गए. ये बच्ची कार में आगे की सीट पर बैठी हुई थी. कार ढलान वाली सड़क पर थी. अचानक उसने हैंडब्रेक दबा दिया, जिससे कार आगे बढ़ने लगी. यह देख नदी किनारे पिकनिक पर आए लोगों में भगदड़ मच गई. इस दौरान 10 माह का मासूम कार के नीचे आ गया, उसकी मौके पर ही मौत हो गई. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images) रूस के चेर्तोवित्सी में नदी किनारे रविवार शाम बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. पिकनिक स्पॉट पर लोग आराम कर रहे थे. कुछ लोगों ने कुर्सियां बिछाई हुई थीं, तो कुछ लोग वहां पैदल घूम रहे थे. नदी किनारे से कुछ ऊंचाई पर एक दंपति ने अपनी कार पार्किंग कर दी. यहां ढ़लान था, जिसकी वजह से कार में हैंडब्रेक लगाया गया था. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images) बताया गया है कि इस कार में आगे वाली सीट पर दो साल की बच्ची बैठी हुई थी. यह बच्ची कार में गाने सुनते हुए खेल रही थी. इसी दौरान न जाने कैसे बच्ची ने कार के हैंडब्रेक को दबा दिया. कार आगे की ओर बढ़ने लगी. ढ़लान होने की वजह से कार की रफ्तार तेज हो गई. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images)More Related News

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












