
दो मासूम बेटियां और पत्नी...दिल्ली में ट्रक ने रौंदा घर का सहारा, अब न्याय की आस में पूरा परिवार
AajTak
भजनपुरा मैट्रो स्टेशन के नीचे 2 फरवरी को तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक की टक्कर से 40 वर्षीय गौरव शर्मा की मौत हो गई. दस दिन बाद भी आरोपी वाहन और चालक की पहचान नहीं हो सकी है. पत्नी और दो मासूम बच्चियों को छोड़ गए गौरव परिवार के इकलौते कमाने वाले थे. परिजन पुलिस से तेज और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं.
उस रात घर में सबको गौरव का इंतजार था. खाना तैयार किए पत्नी बार-बार दरवाजे की ओर देख रही थी, दो नन्हीं बेटियां मोबाइल पर पापा को वॉयस मैसेज भेजकर चॉकलेट लाने की याद दिला रही थीं. लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही देर में दरवाजे पर गौरव खुद नहीं, बल्कि उनका शव पहुंचेगा और सब कुछ हमेशा के लिए बदल जाएगा.
ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के थाना खजूरी खास क्षेत्र में 2 फरवरी की देर रात भजनपुरा मैट्रो स्टेशन के नीचे एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने 40 वर्षीय गौरव शर्मा को टक्कर मार दी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर बेहद जोरदार थी. गौरव की मौके पर ही मौत हो गई. ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.
बच्चियां पूछती हैं- पापा कब आएंगे
गौरव शर्मा ओखला स्थित क्लीन्ज़ो कंपनी में कार्यरत थे और परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे. रोज की तरह वह ऑफिस से काम खत्म कर घर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में यह हादसा हो गया. पीछे रह गईं उनकी पत्नी और दो मासूम बच्चियां, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया. परिवार का कहना है कि बच्चियां अब भी कई बार पूछ बैठती हैं कि पापा कब आएंगे.
हादसे के बाद से ट्रक चालक फरार

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









