
दो बहनों के साथ रेप के बाद कर दी थी हत्या... 10 महीने में कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा
AajTak
असम के कोकराझार जिले (Kokrajhar Assam) में 11 जून 2021 को दो लड़कियों के साथ रेप के बाद हत्या कर दी गई थी. इस मामले में 3 युवकों पर केस चल रहा था. घटना के 10 महीने बाद जिला एवं सत्र न्यायालय ने तीनों को दोषी मानते हुए मृत्युदंड की सजा सुनाई.
असम के कोकराझार (Kokrajhar Assam) में जिला सत्र न्यायालय ने 3 युवकों को मौत की सजा सुनाई. दरअसल, 11 जून 2021 को कोकराझार में दो बहनों के साथ रेप के बाद उनकी हत्या कर दी गई थी. इस घटना के बाद पॉक्सो एक्ट के तहत 3 युवकों पर केस दर्ज कराया गया था.
जानकारी के अनुसार, कोर्ट ने सिराजुल रहमान, नसीब अली शेख, मुजम्मिल शेख को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई. असम के मुख्यमंत्री डॉ. हेमंत बिस्वा सरमा ने घटना की जांच के आदेश दिए थे. इस मामले में 10 महीने के भीतर सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने फैसला सुना दिया. पीड़ित पक्ष की ओर से मामले की पैरवी कर रहे वकील ने बताया कि अदालत ने इन तीनों को दोषी करार देते हुए मृत्युदंड की सजा सुनाई है.
बिहार: डायन होने के शक में बुजुर्ग को जलाया था जिंदा, 29 साल बाद 4 दोषियों को उम्रकैद
SIT और पुलिसकर्मियों की मेहनत और न्यायालय के त्वरित फैसला सुनाने से इंसाफ मिला है. इस मामले की छानबीन कन्वेंशनल हिसाब से नहीं की गई, बल्कि इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस मिलने के बाद सिर्फ पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर निर्भर न रहकर सीमन और ब्लड कलेक्शन किया, जिसको सेंट्रल लेबोरेटरी ऑफ फोरेंसिक साइंस में भेजा गया था. इसके बाद DNA टेस्ट कराया गया था. डीएनए टेस्ट तीनों के ब्लड सैंपल से मैच हो गए थे.
रिपोर्टः अजय कुमार मोरे

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






