
दो प्रदेश, दो सीटें, 12 हजार वोटों का 'फर्जीवाड़ा'... EC पर राहुल ने फोड़ा नया बम
AajTak
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कर्नाटक के अलंद निर्वाचन क्षेत्र में बड़े पैमाने पर 'वोट चोरी' का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि ऑनलाइन तरीके से दूसरे राज्यों के मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल करके कांग्रेस के मजबूत बूथों के 6018 मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश की गई. उन्होंने चुनाव आयोग पर वोट चोरों की रक्षा करने का भी आरोप लगाया.
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बड़े पैमाने पर 'वोट चोरी' का आरोप लगाया है. उन्होंने दावा किया था कि वे वोट चोरी का हाइड्रोजन बम फोड़ेंगे लेकिन आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए राहुल ने कहा कि हाइड्रोजन बम आ रहा है. राहुल गांधी ने कर्नाटक और महाराष्ट्र के दो निर्वाचन क्षेत्रों में वोट चोरी होने का दावा किया. उन्होंने कहा, "कर्नाटक के अलंद निर्वाचन क्षेत्र में 6018 वोटर्स के नाम डिलीट करने की कोशिश की गई. वोटर्स के नाम डिलीट करने के लिए कर्नाटक के बाहर के मोबाइल नंबर्स का प्रयोग किया गया. उन्होंने कहा कि वोट डिलीट किया जाता है, तो विपक्ष को टारगेट किया जाता है. जिन इलाकों में कांग्रेस मजबूत है, वहां के वोटर्स को टारगेट किया गया है."
राहुल गांधी ने कहा, "कर्नाटक के अलंद निर्वाचन क्षेत्र में वोट चोरी पकड़ी गई. पता लगाया गया कि वोटर को किसने डिलीट किया, तो पता चला कि पड़ोसी ने वोटर को डिलीट किया. कोई न कोई किसी ने अलंद में वोटर डिलीशन सिस्टमेटिकली ऑर्गनाइज तरीके से किया. पता लगा कि फाइलिंग ऑनलाइन हो रही है."
उन्होंने आगे कहा कि वोटर्स के नाम डिलीट करने के लिए मोबाइल नंबर दूसरे राज्य के प्रयोग में लाए जा रहे हैं, वो कर्नाटक के नहीं थे. नंबर पर फोन करने पर रिप्लाई नहीं आता है.
'एक सिस्टम, दो राज्य...'
राहुल गांधी ने कहा, "जो तरीका कर्नाटक के अलंद में प्रयोग में लगाया गया, महाराष्ट्र में उसी सिस्टम के तहत वोटर जोड़े गए हैं. अलंद में डिलीट किए गए और राजुरा में जोड़े गए." राहुल गांधी ने दावा किया कि राजुरा में 6850 वोटर्स जोड़े गए थे.
राहुल गांधी ने कहा, "गोदा बाई के नाम पर 12 वोटर्स डिलीट किए गए और इनको मालूम ही नहीं कि इनके नाम पर वोटर्स डिलीट किए गए. सवाल ये है कि ये नंबर किसके हैं और किसने ऑपरेट किए, आईपी एड्रेस क्या था और ओटीपी किसने शेयर किया. सूर्यकांत नाम के शख्स के नाम से 12 वोटर्स को 14 मिनट में डिलीट कर दिया गया. बबिता चौधरी के नाम एक वोटर डिलीट किया गया. जब हमने उनसे पूछा कि आपने ये कैसे किया, तो उन्होंने बताया कि हमने तो ये किया ही नहीं. हमको मालूम ही नहीं है."

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








