
दो दिनों में बंगाल में मिले 200 से ज्यादा जिंदा बम, मुर्शिदाबाद में खेत में गाड़कर रखा गया था गोला-बारूद
AajTak
पश्चिम बंगाल के अलग-अलग इलाकों से लगातार जिंदा बम मिलने का सिलसिला जारी है. आज छापेमारी के दौरान पुलिस ने मुर्शिदाबाद से 41 जिंदा बम बरामद किए हैं जिसे खेत में जमीन के नीचे गाड़कर रखा गया था. बीरभूम हिंसा के बाद अब से तलाशी अभियान में 200 से ज्यादा जिंदा बम मिल चुके हैं.
पश्चिम बंगाल में बीते दो दिनों में अलग-अलग इलाकों से अब तक 200 से ज्यादा जिंदा बम मिल चुके हैं. राज्य में लगातार बम मिलने की शिकायत के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आदेश पर पुलिस बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चला रही है. इसी क्रम में मुर्शिदाबाद के दो थाना क्षेत्र से 41 जिंदा बम, हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं.
रविवार की सुबह पुलिस ने रेजिनगर थाना क्षेत्र के एकदला मधुदला में एक खेती की जमीन से तीन ड्रम बम बरामद किया है. पुलिस अब पूरे इलाके को घेर कर तलाशी ले रही है और बम निरोधक दस्ते को भी सूचना दी गई है.
रेजिनगर पुलिस के मुताबिक तीन ड्रम में 31 जिंदा बम पाए गए हैं. बम स्क्वॉड की एक टीम मौके पर पहुंची और उसे डिफ्यूज किया. वहीं रानीनगर थाना क्षेत्र के नजराना में केले के खेत से दस जिंदा सॉकेट बम बरामद हुए हैं.
वहां भी मौके पर बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है. रानीनगर थाना क्षेत्र के हरुदंगा से तीन बम, एक शटर पाइप गन और चार कारतूस भी बरामद किए गए हैं. आर्म्स एक्ट के मामले में पुलिस ने प्रताप मंडल नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.
बीरभूम में दो अलग-अलग जगहों पर मिले 170 बम
बता दें कि एक दिन पहले ही पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट में 40 देसी बम बरामद किए गए हैं. बमों को चार बाल्टियों में छिपाकर एक निर्माणाधीन मकान के पिछले हिस्से में रखा गया था. मामले को लेकर बीरभूम के पुलिस अधीक्षक नागेंद्र नाथ त्रिपाठी का कहना है कि जांच पड़ताल जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










