
दो घंटे में छाना 18 हजार किलो कूड़ा, सफाईकर्मी ने ढूंढ निकाली ये बेशकीमती चीज
AajTak
न्यू हैम्पशायर में एक घर से कूड़े में खोई बेशकीमती चीज को ढूंढने के लिए सफाईकर्मियों की टीम को 12 फीट कूड़े की थैलियों को खोदना पड़ा. तलाशी शुरू होने के लगभग 2 घंटे बाद सफाईकर्मी को कामयाबी मिली.
कई बार घर की साफ सफाई करते हुए भूल से कोई कीमती चीज कूड़े में चली जाए तो बैठे बिठाए दिमाग खराब हो जाता है. हाल में न्यू हैम्पशायर में ऐसा ही कुछ हुआ. यहां एक महिला की शादी की अंगूठी किसी तरह कचरे के साथ चली गई. इसके बाद जो हुआ वह यकीन से परे और दिलचस्प है.
विंडहैम जनरल सर्विसेज के निदेशक डेनिस सेनिबल्डी ने बताया कि उन्हें शहर के एक सलैक्टमैन का फोन आया, जिसने उन्हें एक लोकल निवासी से कॉन्टैक्ट कराया. उसने बताया कि उसकी शादी की रिंग गलती से कचरे के साथ चली गई है. उसने मुझे कुछ डिटेल दी जैसे कि किस समय उसके पति ने कूड़ा बाहर फेंका, कूड़े के थैले में क्या था, वह किस तरह की कार चला रहा था.
न्यू हैम्पशायर में सफाई कर्मचारियों ने एक निवासी की खोई हुई शादी की अंगूठी का पता लगाने के लिए 20 टन (लगभग 18 हजार किलो) कूड़े की खुदाई की.सेनिबल्डी ने महिला के कूड़े की लोकेशन मार्क करने की कोशिश करने के लिए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की. तो, मुझे पता था कि कूड़े का पहला स्कूप कहां गया था, मुझे पता था कि यह वास्तव में कहां होगा, लेकिन अभी भी बहुत सी चीज़ों से निपटना बाकी था.
उन्होंने कहा कि उनकी टीम को सही बैग तक पहुंचने के लिए 12 फीट कूड़े की थैलियों को खोदना पड़ा. तलाशी शुरू होने के लगभग 2 घंटे बाद सफाईकर्मी को अंगूठी मिली. सेंडीबाल्डी ने कहा, 'मैंने अंगूठी पकड़ी, उसे ऊपर लाया, महिला को दिखाने के लिए इसे साफ किया. बुधवार को अंगूठी खोने से उनका दिल टूट गया था और शुक्रवार तक वह बहुत ज्यादा खुश थी.'
सेंडीबाल्डी ने कहा कि दो साल में यह तीसरी बार है कि उनकी टीम ने खोई हुई शादी की अंगूठी ढूंढने के लिए ट्रांसफर स्टेशन पर कूड़ा-कचरा छान डाला है. आखिरी बार लगभग ठीक एक साल पहले ऐसा हुआ था.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











