
दोस्त के फ्लैट पर पार्टी, अवैध पिस्टल और फरार आरोपी... लखनऊ में छात्रा की हत्या के मामले में Instagram वाला नया एंगल
AajTak
यूपी की राजधानी लखनऊ में बी.कॉम की छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह घटना तब हुई, जब वह दोस्तों के साथ एक पार्टी में मौजूद थी. इस घटना को लेकर पुलिस ने आदित्य पाठक नाम के युवक को अरेस्ट किया है. वहां परिजनों का आरोप है कि बेटी को इंस्टाग्राम पर परेशान किया जा रहा था.
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में बीकॉम की छात्रा को गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस मामले में इंस्टाग्राम का नया एंगल सामने आया है. पुलिस के अनुसार, छात्रा को गोली उस दौरान मारी गई, जब वह अपने अन्य दोस्तों के साथ एक घर में पार्टी के लिए मौजूद थी. हत्या के बाद आरोपी छात्रा का लोहिया हॉस्पिटल ले गए, जिसके बाद डॉक्टर ने पुलिस को जानकारी दी. पुलिस ने हत्या के आरोप में आदित्य पाठक नाम के आरोपी को अरेस्ट किया. वहीं इस मामले में परिजनों का कहना है कि बेटी को इंस्टाग्राम पर परेशान किया जा रहा था.
जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के थाना चिनहट स्थित BBD यूनिवर्सिटी से निष्ठा नाम की छात्रा बीकॉम ऑनर्स कर रही थी. वह हरदोई की रहने वाली थी. यहां हॉस्टल में रहती थी. बताया जा रहा है कि छात्रा हॉस्टल से अपने दोस्तों के साथ दयाल रेजीडेंसी पहुंची थी. इसके बाद वहां पार्टी भी हुई. पार्टी में आदित्य पाठक की अवैध पिस्टल से गोली चली, जो छात्रा के जा लगी. इसके बाद आरोपी छात्रा को हॉस्पिटल ले गया और फिर वहां से फरार हो गया. डॉक्टरों ने छात्रा के परिजनों के साथ ही पुलिस को मामले की जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.
घटना को लेकर क्या बोले छात्रा के परिजन?
मृतक छात्रा के पिता के मुताबिक, बेटी को इंस्टाग्राम पर परेशान किया जाता था. वह इस फ्लैट पर कैसे पहुंची, नहीं पता. बेटी ने तो बताया था कि वह गणेश महोत्सव में जा रही है. वह यहां कैसे आ गई, नहीं पता. आरोपियों पर सख्त कार्रवाई हो. जिन्होंने बेटी के साथ ऐसा हाल किया, योगी सरकार उनके यहां बुलडोजर चलवाए. छात्रा की मां ने बताया कि बेटी ने कभी भी इससे पहले कुछ नहीं बताया और अचानक ऐसा हो गया. अभी किसी से कोई बातचीत नहीं थी, ना ही कोई फ्रेंड था. अचानक फ्लैट पर कैसे पहुंची, इसकी जांच और कड़ी कार्रवाई हो. उन्होंने हत्या की है.
पूरे मामले को लेकर क्या बोले डीसीपी?
इस मामले को लेकर DCP ईस्ट जोन ह्रदेश कुमार के मुताबिक, देर रात छात्रा पहले गणेश उत्सव में गई थी. इसके बाद दयाल रेजीडेंसी में एक मकान है, जहां पर आदित्य पाठक और उसका एक अन्य साथी मौजूद था. हालंकि देर रात पार्टी हुई, जिसमें अन्य लोग मौजूद थे, वो चले गए थे. इसके बाद आदित्य पाठक और अन्य साथी मकान में बचे हुए थे. अवैध असलहे से सीने पर गोली लगने से छात्रा की मौत हो गई. पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया गया है. आरोपी आदित्य पाठक को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके साथी को भी हिरासत में लिया गया है. हत्या के कारण जानने की कोशिश की जा रही है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






