
दोस्त के नाम कराया 2 करोड़ का बीमा, खुद बना नॉमिनी... फिर शराब पिलाकर रची हत्या की साजिश
AajTak
दोस्ती की आड़ में लालच का खौफनाक खेल सामने आया है. दो युवकों ने अपने दोस्त के नाम करीब दो करोड़ रुपये की बीमा पॉलिसी कराई और खुद नॉमिनी बन गया. इसके बाद बीमा की रकम हड़पने के लिए हत्या की साजिश रची. पहले दोस्त को शराब पिलाई, फिर उस पर हमला कर घटना को सड़क हादसे का रूप देने की कोशिश की.
तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम में सनसनीखेज मामला सामने आया है. बर्गमपाड पुलिस ने दो युवकों को अपने दोस्त की हत्या की साजिश रचने के आरोप में अरेस्ट किया है. आरोप है कि दोनों ने करीब दो करोड़ रुपये की बीमा राशि हड़पने के लिए इस वारदात की साजिश रची थी. गिरफ्तार आरोपियों में एक प्राइवेट बैंक का कर्मचारी है.
पुलिस के मुताबिक, 14 फरवरी की रात बर्गमपाड मंडल के मोथे गांव के पास कट्टा यशवंत सड़क किनारे घायल हालत में मिला था. शुरुआत में इसे सड़क दुर्घटना माना गया. उसे पहले भद्राचलम के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया. बाद में हालत गंभीर होने पर खम्मम के एक अस्पताल में रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है.
मामले ने उस समय नया मोड़ लिया, जब यशवंत की मौसी मुलिसेट्टु रामा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने आशंका जताई कि यह महज दुर्घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित हमला है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की.
जांच के दौरान शक गन्नावरम निवासी कट्टा साई दीपक और उसके दोस्त भद्राचलम निवासी कोंडा भानु प्रकाश पर गया. मंगलवार शाम दोनों को सरपाका में कार से जाते समय गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बताया कि भानु प्रकाश प्राइवेट बैंक में सेल्स एग्जीक्यूटिव के पद पर है.
यह भी पढ़ें: इंश्योरेंस के 3 करोड़ के लिए बेटों ने बाप को जहरीले सांप से डंसवाया, सिर्फ एक गलती से फूट गया भांडा

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









