दोस्त की जान बचाने के लिए महिला ने करवाया न्यूड फोटोशूट, जुटाए इलाज के पैसे
AajTak
कहते हैं, जब दोस्त मुश्किल में हो, तब ही असली दोस्ती की परख होती है. ऐसा ही एक शानदार उदाहरण ब्रिटेन से सामने आया है, जहां एक महिला ने अपनी 16 दोस्तों के साथ मिलकर न्यूड कैलेंडर तैयार किया. इस अनोखे कदम का मकसद था 32 लाख रुपये जुटाना, ताकि एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित दोस्त का इलाज करवाया जा सके.

इंग्लैंड के साल्टाश की रहने वाली 32 साल की जेसिका रिग्स को न्यूरो-क्रैनियो-वर्टेब्रल सिंड्रोम-फिलम नाम की एक दुर्लभ बीमारी है. इस बीमारी में रीढ़ की हड्डी से जुड़े फाइबर्स पर अत्यधिक दबाव पड़ता है, जिससे जेसिका लकवे का शिकार हो सकती हैं.
इलाज के लिए जुटाए पैसे
जेसिका ने बताया कि इसके इलाज के लिए उन्हें स्पेन जाना पड़ेगा, जहां इस बीमारी के लिए खास उपचार उपलब्ध है. लेकिन इसकी लागत करीब 32 लाख रुपये है, जो जेसिका के लिए जुटाना आसान नहीं था. ऐसे में उन्होंने एक अनोखा तरीका अपनाया.
कैलेंडर का आइडिया कैसे आया?
जेसिका ने बताया कि उनकी दोस्त ने मजाक में कहा था, 'हमें न्यूड रहना पसंद है.'. इसी बात से प्रेरित होकर जेसिका ने कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'कैलेंडर गर्ल्स' से आइडिया लिया. उन्होंने अपनी 16 दोस्तों के साथ न्यूड पोज देते हुए एक कैलेंडर तैयार किया और उसे बेचकर फंड इकट्ठा किया. बता दें, इससे अब तक उन्होंने 21 लाख जुटा लिए हैं. हालांकि ये कैलेंडर अबतक पब्विश नहीं हुआ हैस लेकिन सोशल मीडिया पर इस फोटो शूट की तस्वीरें वायरल हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.