
'दोबारा जीने के लिए मर गई...' लड़की ने ताबूत में लेटकर दी बर्थडे पार्टी, बताई ये वजह
AajTak
हाल में सोशल मीडिया पर एक लड़की ने अपने जन्मदिन की पार्टी की तस्वीरें और वीडियो साझा किए तो लोग हैरान रह गए. दरअसल ये एक फ्यूनरल थीम पार्टी थी और लड़की इसमें सज धज कर ताबूत में लेटी हुई थी.
लोग अपने जन्मदिन पर कई तरह की थीम पार्टी रखते हैं लेकिन एक महिला ने तो हद ही कर दी. दरअसल, ब्राजील के साओ पाउलो की एक सोशल मीडिया मैनेजर ग्राज़ी गेर्वसियो ने अपना 28वां जन्मदिन फ्यूनरल-थीम वाली पार्टी के साथ मनाया. यहां दोस्तों और परिवार ने ताबूत में लेटे हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया.
ताबूत में रहकर की पार्टी की मेजबानी
गेर्वसियो ने पोस्ट को बताया, "मैं अपने अतीत को दफनाना चाहती थी. इस साल मैं जीवन में कई बदलावों से गुजरी. मेरी शादी भी खत्म हो गई और अब मुझे सब कुछ नया करना था, इसलिए मैंने सोचा कि जो मर गया है उसे दफनाना एक अच्छा विचार होगा." उसने ताबूत के अंदर रहते हुए ही पूरी पार्टी की मेजबानी की. लड़की के पूरे चेहरे पर मेकअप था और उसने ब्लैक ट्रांसपेरेंड ड्रेस पहनी हुई थी.
'दोबारा जीने के लिए मर गई'
गेर्वसियो ने 24 जुलाई को किए अपने इंस्टाग्राम पोस्ट को कैप्शन में लिखा “मैं दोबारा जीने के लिए मर गई और जीना बहुत अच्छा है''. उसके पोस्ट पर 3,200 से अधिक लाइक्स आए. दुख से गुजरने के बाद ये सब करने पर भी 28 साल की गेर्वसियो ने खुद पर अपने आंसुओं का असर नहीं होने दिया. उसने कॉफिन के अंदर हाथ में सफेद लिली का गुलदस्ता लिया हुआ था.
'जो मर गया है उसे दफनाना अच्छा है'

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











