
देहरादून: 17 साल की लड़की के पेट से निकले बालों के गुच्छे, डॉक्टरों ने बताया- पेट में कैसे पहुंचे बाल?
AajTak
एक लड़की के पेट से ऑपरेशन के दौरान बालों के गुच्छे निकले. यह देखकर डॉक्टर हैरान रह गए. दरअसल देहरादून में एक लड़की बीमार चल रही थी. निर्धन होने की वजह से लोगों ने उसका सहयोग किया. डॉक्टरों ने सीटी स्कैन कराया. इसके बाद उसका इलाज कराया गया.
लोगों के पेट में कई बार ऐसी चीजें ऑपरेशन (Surgery) में निकलती हैं, जो सबको हैरान कर देती हैं. ऐसा ही एक वाकया देहरादून में देखने को मिला. यहां एक 17 साल की लड़की के पेट से बालों के इतने बड़े गुच्छे ऑपरेशन (Surgery) के दौरान निकले कि देखकर डॉक्टर हैरान रह गए. डॉक्टरों ने उसका सफल ऑपरेशन कर दिया है.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.











