
देहरादून: सिलेंडर ब्लास्ट में 5 लोग झुलसे, पहले गैस का रिसाव, फिर बिजली के तार में स्पार्किंग से लग गई आग
AajTak
देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र में शनिवार देर रात एक घर में एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीम और बम डिस्पोजल स्क्वाड मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया.
देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र में शनिवार देर रात एक घर में एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीम और बम डिस्पोजल स्क्वाड मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया.
एलपीजी सिलेंडर में रातभर गैस रिसाव प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घर में रखे एलपीजी सिलेंडर से पूरी रात गैस का रिसाव होता रहा. उसी दौरान किसी बिजली के तार में स्पार्किंग हो गई, जिससे सिलेंडर में भीषण विस्फोट हो गया. धमाका इतना तेज था कि आसपास के मकानों में भी कंपन महसूस किया गया.
मौके पर राहत और बचाव कार्य हादसे के तुरंत बाद पुलिस और राहत टीमें मौके पर पहुंचीं. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. फॉरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ते ने मौके से सभी जरूरी नमूने जुटाए हैं.
प्रशासन ने की अपील प्रशासन की ओर से नागरिकों से अपील की गई है कि वे गैस सिलेंडरों की स्थिति नियमित रूप से जांचते रहें और गैस लीकेज की आशंका होने पर तुरंत गैस एजेंसी या हेल्पलाइन को सूचित करें. हादसे के कारण पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है.
जांच जारी फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या सिलेंडर की गुणवत्ता में कोई खामी थी या लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ. स्थिति पर वरिष्ठ अधिकारियों की नजर बनी हुई है.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











