
देहरादून: सड़क हादसे में 6 छात्रों की हुई थी मौत, बावजूद मुख्यमार्गों से पुलिसकर्मी और बैरिकेड्स गायब
AajTak
उत्तराखंड के देहरादून में 12 नवंबर को हुए सड़क हादसे में 6 छात्रों की मौत हो गई थी. जांच में पाया गया था कि छात्र शराब पीकर गाड़ी चला रहे थे. बावजूद इसके मुख्य मार्गों पर गाड़ियों की चेकिंग नहीं की जा रही है. मुख्य मार्गों से पुलिसकर्मी और बैरिकेड्स गायब दिखे.
उत्तराखंड के देहरादून में 12 नवंबर को हुई भयावह कार दुर्घटना में छह छात्रों की जान चली गई थी. जिनमें से सभी की उम्र 25 साल से कम थी. अधिकारियों के अनुसार उत्तराखंड की राजधानी के ओएनजीसी चौक पर हुई यह दुर्घटना लापरवाही से गाड़ी चलाने का नतीजा थी. इस घटना ने युवाओं को लेकर चिंता बढ़ा दी है. साथ ही सवाल यह भी उठ रहा है किया इस हादसे से क्या युवा सबक लेंगे?
दुर्घटना के बाद अटकलें लगाई जा रही थीं कि इनोवा एक BMW कार के साथ तेज़ रफ़्तार की रेस में लगी हुई थी. इनोवा 120 किलोमीटर प्रति घंटे से ज़्यादा की चौंकाने वाली रफ़्तार से चल रही थी. जिससे SUV और खड़े ट्रक के बीच टक्कर इतनी भयानक हुई कि गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि पीड़ितों के सिर धड़ से अलग हो गए थे.
हालांकि, पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान पता चला कि इनोवा के आगे सड़क पर कोई BMW नहीं बल्कि लाल रंग की स्कोडा कार चल रही थी. जांच में यह भी पता चला कि स्कोडा और इनोवा के बीच कोई रेसिंग नहीं हुई थी.
यह भी पढ़ें: यू-टर्न बना काल या ब्रेक के नीचे फंसी बोतल? देहरादून एक्सीडेंट में हर एंगल से जांच कर रही पुलिस
हादसे में एकमात्र जीवित व्यक्ति फिलहाल आईसीयू में गंभीर हालत में है. इस हादसे को लेकर इंडिया टुडे टीवी की टीम ने देहरादून के कुछ प्रमुख यातायात प्वाइंट पर स्थिति का आकलन करने के लिए जमीनी स्तर पर जांच की. जिसके बाद उत्तराखंड पुलिस के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अभिनव कुमार ने शहर के सभी महत्वपूर्ण चौकियों पर वाहनों की कड़ी जांच के आदेश दिए हैं.
एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने यह भी कहा कि पूरे देहरादून में सख्त जांच अभियान चलाया जाएगा. हालांकि, इंडिया टुडे की जांच से पता चला है कि कुठाल गेट पर - मसूरी से आने वाले वाहनों के लिए मुख्य प्रवेश प्वाइंट पर पुलिस की मौजूदगी बिल्कुल नहीं थी और कोई वाहन जांच नहीं हो रही थी. बैरिकेड्स लगाए गए हैं, लेकिन उनका इस्तेमाल प्लेटफॉर्म डिवाइडर के तौर पर किया जा रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










