
देसी फोन AI+ Pulse की सेल शुरू, 5 हजार रुपये से कम है कीमत, चीनी ब्रांड्स को मिलेगी टक्कर
AajTak
NxtQuantum AI+ Pulse Price in India: देसी स्मार्टफोन कंपनी NxtQuantum ने हाल में अपने दो स्मार्टफोन AI+ Pulse और AI+ Nova 5G को लॉन्च किया है. AI+ Pulse को कंपनी ने 5 हजार रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है. इसमें 50MP का डुअल रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक नए ब्रांड की एंट्री हो गई है. माधव सेठ ने AI+ ब्रांड को लॉन्च कर दिया है, जिसके तहत कंपनी ने दो फोन्स- AI+ Pulse और AI+ Nova 5G को पेश किया है. ये फोन्स एंट्री लेवल सेगमेंट में आता है. कंपनी के सस्ते फोन AI+ Pulse की आज पहली सेल है.
इस स्मार्टफोन को आप Flipkart से खरीद सकते हैं. कंपनी का कहना है कि इस फोन का सारा डेटा मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स और IT के अप्रूवड गूगल क्लाउड सर्वर में स्टोर किया जाएगा. आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और दूसरी डिटेल्स.
ये कंपनी का सबसे सस्ता फोन है. AI+ Pulse को कंपनी ने दो कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च किया है. स्मार्टफोन के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4,999 रुपये है. वहीं इसके 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये है. इस फोन को आप आज यानी 12 जुलाई से खरीद सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Airtel का सबसे सस्ता 5G प्लान हुआ सस्ता, कंपनी ने इतने रुपये घटाई कीमत
ये स्मार्टफोन Flipkart पर उपलब्ध है. इस फोन को आप पांच कलर ऑप्शन- ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, पिंक और पर्पल में खरीद सकते हैं. वहीं AI+ Nova 5G की कीमत 7,999 रुपये से शुरू होती है, जो ब्रांड का 5G फोन है. ये 13 जुलाई से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.
AI+ Pulse में 6.7-inch का HD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इसमें Unisoc T615 प्रोसेसर दिया गया है. ये फोन 4GB RAM और 6GB RAM ऑप्शन में आता है. स्मार्टफोन 64GB और 128GB स्टोरेज में आता है. स्टोरेज को आप 1TB तक एक्सपैंड कर सकता है.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











