
देसी ऐप Mappls पर मिलेंगे कमाल के फीचर्स, गूगल मैप्स भी नहीं करता है ऑफर
AajTak
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन और देसी ऐप Mappls MapmyIndia के बीच एक MoU साइन हुआ है. इसके तहत Mappls ऐप पर यूजर्स को दिल्ली मेट्रो की रियल टाइम जानकारी मिलेगी. यूजर्स को ऐप पर नजदीकी मेट्रो स्टेशन से लेकर, रूट्स, किराया और ट्रेन की फ्रीक्वेंसी जैसे तमाम जानकारियां मिलेंगी. इसकी मदद से यूजर्स अपने सफर को बेहतर तरीके से प्लान कर पाएंगे.
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने शुक्रवार को Mappls के साथ MoU साइन किया है. Mappls MapmyIndia के साथ साइन हुए एक MoU के तहत दिल्ली मेट्रो की रियल टाइम जानकारी Mappls के ऐप में मिलेगी. यानी आप Mappls ऐप पर दिल्ली मेट्रो से जुड़ी लाइव जानकारियां हासिल कर सकेंगे.
यूजर्स को इसके लिए Mappls ऐप का इस्तेमाल करना होगा. इसमें आपको रियर टाइम ट्रेन मूवमेंट, स्टेशन अपडेट्स और डिले जैसी तमाम जानकारियां DMRC के सिस्टम से सीधे मिलेंगी. इस समझौते के तहत दिल्ली मेट्रो का डेटा Mappls के प्लेटफॉर्म पर मिलने से लाखों लोगों को फायदा होगा. लगभग 3.5 करोड़ यूजर्स इस डेटा को एक्सेस कर पाएंगे.
यूजर्स को उनके नजदीकी मेट्रो स्टेशन, रूट्स, किराया, लाइन बदलने, ट्रेनो की फ्रीक्वेंसी और यात्रा में लगने वाले समय की जानकारी Mappls ऐप पर मिलेगी. इससे लोगों का सफर आसान होगा.
DMRC मैनेजिंग डायरेक्टर विकास कुमार ने बताया, 'DMRC के मेट्रो डेटा के Mappls ऐप में जुड़ने से NCR में सफर करना स्मार्ट और आसान होगा. इससे यात्रियों को बेहतर प्लानिंग, आसानी से नेविगेट करने और समय बचाने में मदद मिलेगी.'
यह भी पढ़ें: Mappls कैसे Google Maps से बेहतर है? कंपनी के को-फाउंडर और चेयरमैन राकेश वर्मा से जानिए
वहीं MapmyIndia के को-फाउंडर और ग्रुप चेयरमैन राकेश वर्मा ने कहा कि ये पार्टनरशिप जल्द ही ऐप के मल्टी-मोडल ट्रांसपोर्ट फीचर का हिस्सा होगा.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












