
'देश में 90% आबादी पिछड़े-दलितों की, पर सेना में 10% का कब्जा', बिहार में राहुल गांधी के बयान पर बवाल
AajTak
बिहार के औरंगाबाद में चुनावी रैली के दौरान राहुल गांधी ने दावा किया कि भारतीय सेना देश की 10% आबादी के नियंत्रण में है, जबकि 90 प्रतिशत दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक प्रतिनिधित्व से वंचित हैं. उन्होंने देश की टॉप 500 कंपनियों में भी इसी असमानता का दावा किया.
लोकसभा में विपक्ष के नेता और यूपी के रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को बिहार के औरंगाबाद में एक चुनावी रैली के दौरान यह दावा करके विवाद खड़ा कर दिया कि भारतीय सेना देश की 10 प्रतिशत आबादी के नियंत्रण में है. उन्होंने यह टिप्पणी ऊंची जातियों के संदर्भ में की थी. कुटुम्बा विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'अगर आप गौर करें तो देश की 90 प्रतिशत आबादी दलित, महादलित, पिछड़ी, अति पिछड़ी या अल्पसंख्यक समुदायों से है. हमारे देश में 90 प्रतिशत लोग समाज के सबसे पिछड़े और आदिवासी तबके से आते हैं.
उन्होंने आगे कहा, 'अगर आप भारत की 500 सबसे बड़ी कंपनियों की सूची निकालें, तो आपको पिछड़े या दलित समुदायों का कोई भी व्यक्ति वहां नहीं मिलेगा. इन कंपनियों में काम करने वाले ज्यादातर लोग देश की 10 प्रतिशत आबादी से आते हैं. सभी नौकरियां उन्हीं के पास जाती हैं. सेना में भी उन्हीं 10 प्रतिशत का नियंत्रण है. आपको शेष 90 प्रतिशत आबादी का प्रतिनिधित्व कहीं नहीं मिलेगा. हम ऐसा भारत चाहते हैं जिसमें देश की 90 प्रतिशत आबादी के लिए जगह हो, जहां लोग सम्मान और खुशी के साथ रह सकें.'
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी अगर मछली पकड़ने की बजाए सीट पकड़ते तो बिहार के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बेहतर स्थिति में होती
बीजेपी ने राहुल गांधी को बताया सेना विरोधी
उनकी टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता सुरेश नखुआ ने कहा, 'राहुल गांधी अब देश की सेना में भी जाति खोज रहे हैं. वह कहते हैं कि देश की आबादी के 10% लोग सेना को नियंत्रित करते हैं, 90 फीसदी का कोई प्रतिनिधित्व नहीं है. प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी नफरत में, वह भारत से नफरत की सीमा पार कर चुके हैं.' यह पहली बार नहीं है जब पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने सेना के बारे में ऐसी टिप्पणी की है. पिछले साल भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उन्होंने एक विवादित टिप्पणी की थी कि 'चीनी सैनिक अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सैनिकों की पिटाई कर रहे हैं.'
Rahul Gandhi is now searching for a caste in Armed Forces and says 10% of people control it. In his hate for PM Modi, he has already crossed the line of hating India.#BiharElection2025 pic.twitter.com/Ezpx16yLD5

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







