
देश में 78 YouTube News Channel बैन, केंद्र सरकार ने की बड़ी कार्रवाई
AajTak
सूचना और प्रसारण मंत्रालय सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लैटफॉर्म पर चलाए जा रहे कंटेंट पर अपनी नजर लगाए हुए है. आईटी एक्ट 2000 की धाराओं का उल्लंघन करने पर वह तुंरत एक्शन ले रहा है. वह पिछले चार महीने में 100 से ज्यादा यूट्यूब चैनलों को बंद करने का आदेश दे चुका है.
सूचना प्रसारण मंत्री ने मंगलवार को 78 यूट्यूब न्यूज चैनल और उनके सोशल मीडिया अकाउंट को ब्लॉक करने का आदेश जारी कर दिया है. आईटी एक्ट 2000 की धारा 69A के उल्लंघन के आरोप में यह कार्रवाई की गई है. जानकारी के मुताबिक सरकार ने 2021 और 2022 के बीच अब तक 560 YouTube URL को ब्लॉक कर चुकी है.
25 अप्रैल को 16 YouTube चैनल किए थे बैन
सूचना और प्रसारण मंत्रालय इससे पहले भी यूट्यूब चैनलों को ब्लॉक करने की कार्रवाई कर चुका है. अप्रैल में भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित दुष्प्रचार फैलाने को लेकर 16 YouTube news channels को ब्लॉक कर दिया गया था. इनमें 10 चैनल भारतीय और 6 पाकिस्तान बेस्ड YouTube चैनल थे. IT नियम, 2021 के तहत इमरजेंसी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए इन्हें ब्लॉक किया गया था.
देश का बिगाड़ रहे थे माहौल
मंत्रालय का कहना है कि ये सभी YouTube चैनल भारत में दहशत पैदा करने, सांप्रदायिक विद्वेष भड़काने और सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने के लिए झूठी, असत्यापित जानकारी फैला रहे थे. ब्लॉक किए गए YouTube समाचार चैनलों की दर्शकों की संख्या 68 करोड़ से अधिक थी.
एक समुदाय को आतंकवादी बताया था

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












