
देश में सभी 18+ का साल के अंत तक होगा टीकाकरण, छोटे राज्यों में संक्रमण के मामले बढ़े: केंद्र
ABP News
केंद्र का कहना है कि अब पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के आठ राज्यों में संक्रमण के दैनिक मामलों में और मौत के मामलों में तेजी देखने को मिल रही है. यहां संक्रमण दर भी बढ़ रही है.
नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा है कि भारत इस साल के अंत तक कोविड रोधी टीके की 267 करोड़ खुराक हासिल कर लेगा. देश इस स्थिति में होगा कि कम से कम देश की पूरी वयस्क आबादी को यह टीका लगा दिया जाए. टीके की 51 करोड़ खुराक जुलाई तक और 216 करोड़ अन्य खुराक अगस्त-दिसंबर के बीच में उपलब्ध होंगी. छोटे राज्यों में संक्रमण के मामले बढ़ेपश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के आठ राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों और प्रधान सचिवों/अतिरिक्त मुख्य सचिवों के साथ वार्ता में हर्षवर्धन ने कहा, 'अगस्त से दिसंबर 2021 के बीच भारत 216 करोड़ खुराक हासिल कर लेगा, जबकि इस साल एक जुलाई तक 51 करोड़ खुराक हासिल कर ली जाएंगी. साल के अंत तक देश इस स्थिति में होगा कि कम से कम वयस्क आबादी का टीकाकरण हो जाए.'More Related News













