
'देश में दो तरह की फौज नहीं होनी चाहिए...', अग्निवीर योजना पर बोलीं शहीद कैप्टन अंशुमन सिंह की मां
AajTak
कैप्टन अंशुमान सिंह 2 जुलाई 2023 को सियाचिन में लगी आग में असाधारण बहादुरी दिखाते हुए कई लोगों की जान बचाने के दौरान शहीद हो गए थे. उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रहने वाले कैप्टन अंशुमान को हाल ही में मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है.
लोकसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) राहुल गांधी ने मंगलवार को शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के परिवार से मंगलवार को रायबरेली में मुलाकात की. वह 2 जुलाई 2023 को सियाचिन में लगी आग में असाधारण बहादुरी दिखाते हुए कई लोगों की जान बचाने के दौरान शहीद हो गए थे. उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रहने वाले कैप्टन अंशुमान को कुछ दिनों पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया था. वह आर्मी मेडिकल कोर में तैनात थे. शहीद की पत्नी स्मृति सिंह और मां मंजू सिंह ने राष्ट्रपति से कीर्ति चक्र ग्रहण किया था.
राहुल गांधी मंगलवार को अपने ससंदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर थे. शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के पिता रवि प्रताप सिंह और उनकी मां मंजू सिंह यहां कांग्रेस नेता से मिलने पहुंचे थे. कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात के बाद कैप्टन अंशुमान सिंह की मां मंजू सिंह ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, 'हमने भारतीय सेना और अग्निवीर योजना के बारे में बात की. यह एक सकारात्मक मुलाकात थी. देश में दो तरह की फौज नहीं होनी चाहिए. अग्निवीर योजना पर विचार होना चाहिए. मैं सरकार से अपील करती हूं की वह इस योजना में बदलाव के बारे में सोचे. सरकार को राहुल गांधी की आवाज भी सुननी चाहिए. फौजी बनने के लिए बहुत मजबूत बनना होता है और यहां चार साल में ही सब खत्म हो जाएगा. इसलिए इस योजना को बंद कर देना चाहिए'.
#WATCH | Raebareli, UP | Following her meeting with Congress MP & LoP Lok Sabha Rahul Gandhi today, Manju Singh, mother of late Captain Anshuman Singh who lost his life after a fire accident at Siachen in 2023, says, "We talked about the Indian Army and the Agniveer scheme. It… pic.twitter.com/9o5oapraHz
बता दें कि कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक में शामिल अन्य दल लगातार अग्निवीर योजना का विरोध करते रहे हैं. लोकसभा चुनावों के दौरान भी विपक्ष ने अपने अपने प्रचार अभियान के दौरान इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया था. लोकसभा में विपक्ष के नेता के रूप में अपने पहले संबोधन में राहुल गांधी ने कहा था कि केंद्र में हमारी सरकार आने पर हम अग्निवीर योजना को समाप्त कर देंगे और सेना में पुराना भर्ती सिस्टम लागू करेंगे. राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि सरकार अग्निवीरों को 'यूज एंड थ्रो लेबर' मानती है और उन्हें 'शहीद' का दर्जा भी नहीं देती है. उन्होंने अग्निवीरों को स्थायी सैनिकों की तरह मुआवजा और पेंशन भी नहीं मिलने का आरोप लगाया था. हालांकि, सेना ने उनके बयान पर सफाई देते हुए कहा था कि ड्यूटी के दौरान मौत होने पर अग्निवीरों को 1 करोड़ से ज्यादा का मुआवजा मिलता है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






