
देश के ऑटो सेक्टर में लौटी बहार, जुलाई में इतनी बढ़ी कार-स्कूटर की सेल!
AajTak
ऑटो सेक्टर के लिए जुलाई का महीना बहार लेकर लौटा है. इस दौरान व्हीकल सेल में अच्छी बढ़त दर्ज की गई है. SIAM ने इससे जुड़े जो आंकड़े पेश किए हैं वो काफी पॉजिटिव हैं.
देश के ऑटो सेक्टर के लिए जुलाई का महीना राहत भरा रहा. लंबे समय से सेल में गिरावट का सामना कर रहे इस सेक्टर की सेल जुलाई में बढ़ी है. विशेषकर पैसेंजर व्हीकल की सेल में इजाफा हुआ. सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटो मैन्युफैक्चर्स (SIAM) ने इससे जुड़े जो आंकड़े पेश किए हैं वो काफी सकारात्मक हैं. जानें किसकी सेल कितनी बढ़ी SIAM के आंकड़ों के हिसाब से जुलाई में पैसेंजर व्हीकल की सेल काफी बढ़ी है. इस साल जुलाई में देश में 2.64 लाख पैसेंजर व्हीकल बिके हैं, जबकि पिछले साल जुलाई में मात्र 1.82 लाख पैंसेजर व्हीकल की बिक्री हुई थी. इस तरह इस सेगमेंट में 44.6% की बढ़त दर्ज की गई है. जुलाई में पैंसेजर व्हीकल की सेल कोविड से पहले की स्थिति यानी जुलाई 2019 से भी 39% अधिक है. जुलाई 2019 में देश में पैंसेजर व्हीकल की सेल 1.90 लाख थी.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












