
'देशद्रोह का नैरेटिव सेट करो', इमरान खान की बीवी बुशरा का ऑडियो वायरल
AajTak
दो मिनट का ये ऑडियो शनिवार की रात सामने आया है. इसमें सबसे पहले बुशरा बीबी ने निष्क्रिय रहने पर डॉ. अरसलान खालिद के प्रति नाराजगी जताई. फिर कहा कि पीटीआई की सोशल मीडिया विंग को इन दिनों ज्यादा सक्रिय होना चाहिए था.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीसरी पत्नी बुशरा बीबी फिर चर्चा में हैं. इस बार उनका एक ऑडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. इसमें वह कथित तौर पर इमरान खान की पार्टी PTI के सोशल मीडिया विंग प्रमुख डॉ. अरसलान खालिद को देशद्रोह का नैरेटिव' फैलाने का निर्देश देते हुए सुनी जा रही हैं.
दो मिनट का ये ऑडियो शनिवार की रात सामने आया है. इसमें सबसे पहले बुशरा बीबी ने निष्क्रिय रहने पर डॉ. अरसलान खालिद के प्रति नाराजगी जताई. फिर कहा कि पीटीआई की सोशल मीडिया विंग को इन दिनों ज्यादा सक्रिय होना चाहिए था. जैसे ही डॉ. अरसलान 'निष्क्रिय' रहने का कारण बताना शुरू करते हैं तो बुशरा उन्हें रोक देती हैं और ध्यान से सुनने के लिए कहती हैं.
मीडिया रिपोटर्स के मुताबिक, बुशरा बीबी आगे कहती हैं- 'अलीम खान और तमाम लोग मेरे, इमरान खान और मेरी दोस्त फराह खान के बारे में बयानबाजी करते हैं.' उन्होंने अरसलान से ऐसे लोगों के लिए 'देशद्रोह का नैरेटिव' सेट करने के लिए कहा.
बुशरा कहती हैं- अलीम खान एंड कंपनी अपने प्लान के अनुसार बोलते रहेंगे. आपको उन्हें देशद्रोह से जोड़ना चाहिए. आपको सोशल मीडिया पर धमकी भरे पत्र का मुद्दा उठाना चाहिए और यह बताना होगा कि हम जानते हैं कि पत्र विश्वसनीय है.
ऑडियो क्लिप में बुशरा ने PTI सोशल मीडिया हेड को कथित तौर पर ये नैरेटिव सेट करने का आदेश दिया कि पीटीआई छोड़कर जाने वाले खुद को बचाने के लिए विदेशी साजिशकर्ताओं में शामिल हो गए.
उन्होंने कथित तौर पर डॉ. अरसलान को अपनी टीम को रूस से तेल नहीं खरीदने पर सरकार को घेरने और इमरान खान के साथ गद्दारी के साथ जोड़ने के लिए टीम को निर्देशित करने के लिए कहा.

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.









